
Dead body
अंबिकापुर. शराब के नशे में धुत होकर मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर में पत्नी को मायके से ले जाने पहुंचे दामाद को ससुर ने जब बेटी को नहीं भेजने की बात की तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान आवेश में आकर दामाद ने कुल्हाड़ी से वार कर ससुर को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने सूचना पर गांव में पहुंच जुर्म दर्ज कर लिया है। लेकिन विडंबना यह है कि 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है और ब्लॉक मुख्यालय में डॉक्टर नहीं होने की वजह से अब तक शव का पीएम नहीं किया जा सका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैनपाट के ग्राम चोरकीपानी निवासी 60 वर्षीय डेरिहा कोरवा पिता बुधराम कोरवा की पुत्री सोमारी का विवाह धरमजयगढ़ के ग्राम रामपुर निवासी 30 वर्षीय जगमोहन पिता शोभन कोरवा से हुआ था। आए दिन जगमोहन कोरवा सोमारी से किसी न किसी बात को लेकर मारपीट करता था।
इससे वह कुछ दिनों पूर्व भागकर वह अपने पिता के घर ग्राम चोरकीपानी आ गई थी। शुक्रवार की सुबह जगमोहन चोरकीपानी पहुंचा और सोमारी को ले जाने की बात करने लगा। शुक्रवार की शाम सोमारी, जगमोहन व डेरिहा ने नर्मदापुर जाकर जमकर शराब का सेवन किया था। इस दौरान जगमोहन अपनी पत्नी को मायके से ले जाने की बात करने लगा।
इससे नाराज होकर डेरिहा ने कहा कि दिनभर उसके साथ मारपीट करते हो, इसलिए उसे ससुराल नहीं भेजेगा। यह बात दामाद को इतनी नगवार गुजरी की उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना पुलिस को गांव वालों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजवाया। आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
डॉक्टरों के नहीं रहने से नहीं हो सका पीएम
हत्या के बाद मृतक के परिजन व पुलिस शव का पीएम कराने के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। लेकिन लगातार अवकाश रहने की वजह से कोई भी डॉक्टर ब्लॉक मुख्यालय में मौजूद नहीं था।
इसकी वजह से उसका पीएम नहीं किया जा सका। पीएम के इंतजार में लगभग 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन कोई भी डॉक्टर अब तक शव का पीएम करने नहीं पहुंचा है।
Published on:
18 Aug 2018 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
