बलरामपुर

स्कॉर्पियो मालिक की धारदार हथियार से हत्या कर झाडिय़ों में फेंकी अद्र्धनग्न लाश, वाहन भी ले भागे

दलधोवा घाट स्थित नदी किनारे ग्रामीणों ने अज्ञात लाश देखकर पुलिस को दी सूचना, 18 अगस्त की दोपहर से निकला था घर से

2 min read
Police on the murder spot
Murder

बलरामपुर. अपनी स्कॉर्पियो वाहन लेकर एक युवक शनिवार की दोपहर घर से निकला था। रातभर वह घर नहीं लौटा था। इसी बीच रविवार की सुबह बलरामपुर से लगे दलधोवा घाट स्थित नदी किनारे झाडिय़ों के बीच गांव वालों ने अद्र्धनग्न लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया।

शव के शरीर पर धारदार हथियार से गोदकर मारे जाने के निशान थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त स्कॉर्पियों मालिक के रूप में की है। मौके से स्कॉर्पियो भी नदारद है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद हमलावर स्कॉर्पियो अपने साथ ले भागे हैं। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दलधोवा घाट स्थित नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह झाडिय़ों के बीच वहां के ग्रामीणों ने एक युवक की अद्र्धनग्न लाश देखी। युवक के सीने व पेट सहित शरीर के अन्य हिस्से में धारदार हथियार से गोदे जाने के निशान थे। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल बलरामपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीताराम धु्रव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-5 निवासी कपिल चौधरी पिता राजेंद्र चौधरी 30 वर्ष के रूप में की गई।

पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।


बुकिंग में चलाता था स्कॉर्पियो
पुलिस ने बताया कि मृतक कपिल अपनी स्कॉर्पियो बुकिंग में चलाता था। शनिवार की दोपहर वह अपने घर से स्कॉर्पियो लेकर निकला था। उसके घरवालों को यह जानकारी नहीं है कि वह स्कॉर्पियो लेकर कहा गया था। इसी बीच उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से उसकी स्कॉर्पियो भी गायब है।

इससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से अज्ञात आरोपियों ने विरोध के दौरान उसकी हत्या कर दी होगी और वाहन लेकर फरार हो गए होंगे।

Published on:
19 Aug 2018 06:15 pm