पानी उबालकर पीएं, बाहरी खाने से बचें
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि पीलिया बीमारी होने के दो प्रमुख कारण गंदा पानी व बाहरी खाना, जैसे-चौपाटी, होटल में खुली खराब खाद्य सामग्रियों का सेवन। डॉ. प्रशांत ने बताया कि लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए हमेशा पानी उबालकर पीना चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि बाहरी खाने से परहेज करें।