बलरामपुर

जंगल में चरवाहों की पेड़ पर पड़ी नजर तो रह गए सन्न, युवक से जाकर कहा- जिसे खोज रहे हो वो तो…

मवेशियों को चराने के दौरान अचानक ऐसा नजारा देखकर भागते पहुंचे गांव, फिर जंगल में जुट गई भीड़
2 min read
Women body in forest
Women hanging body

कुसमी. कई सालों से पति-पत्नी एक साथ रह रहे थे। 1 साल पूर्व पति का दिल किसी और महिला पर आ गया और उसे भी साथ रखने लगा। इसे लेकर पहली पत्नी का पति से आए दिन विवाद होता रहता था। सौतन वाली बात ने पत्नी के दिमाग पर इतना असर डाल दिया कि वह तनाव में रहने लगी और बीच-बीच में मानसिक संतुलन खो देती।

2 दिन पूर्व जब पति काम करने खेत में गया था तो वह बिना बताए घर से निकल गई। पति समेत घर के अन्य सदस्य उसकी खोजबीन में लगे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।

दूसरे दिन गांव के चरवाहों ने जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर लटकती उसकी लाश देखी। फिर वे गांव पहुंचे और उसके पति को जानकारी दी कि तुम्हारी पत्नी फांसी से लटकी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरहटकला निवासी 28 वर्षीया देवंती बाई पति बीजनाथ नगेशिया उसका पति एक साल पहले से दूसरी महिला को अपने साथ रखा था। इस कारण देवंती का पति से विवाद होता रहता था इससे वो तनाव में रहती थी। कुछ समय से उसका दिमागी संतुलन भी बिगड़ गया था।

सोमवार 24 सितंबर को जब उसका पति आलू के खेत में काम करने गया हुआ था उसी दौरान वो घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई थी। देर शाम को उसका पति घर आया तो देवंती को नहीं देखकर इधर-उधर पता किया।

मंगलवार को भी वो अपने परिजनों के साथ उसकी तलाश में लगा था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच देर शाम को गांव के चरवाहों ने बताया कि देवंती का शव आटिल झरिया के ऊपर करम के पेड़ में फांसी पर झूल रहा है।


दूसरे दिन पुलिस को दी सूचना
चरवाहों की सूचना पर पति समेत परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण जंगल में पहुंचे। मंगलवार को रात हो जाने के कारण उनके द्वारा थाने में सूचना नहीं दी गई। बुधवार को मृतिका के पति ने सामरी थाने में आकर सूचना दी।

सूचना मिलते ही सामरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Published on:
27 Sept 2018 03:29 pm
Also Read
View All
महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, बलरामपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना