24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल पहुंचे दामाद ने आधी रात सास के साथ की थी हैवानियत, पत्नी भी हो गई थी असहाय

वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था दामाद, काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने 6 महीने में किया गिरफ्तार, भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Sep 2018, 8:57 PM IST

Murder accused arrested

Murder accused arrested

पटना. एक युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। रात में उसने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने इनकार कर दिया। पत्नी की ये बात सुनकर उसका खून खौल उठा और वह उससे मारपीट करने लगा। यह देख सास जब बीच-बचाव करने पहुंची तो युवक ने धारदार हथियार से सास और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

इससे सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपनी मां को बचा भी नहीं पाई। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। 6 महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।


मध्यप्रदेश के सतना के कोठी निवासी सनत कुमार पटवा पिता मुरारी लाल (40) का कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पटना निवासी सरिता पटवा (32) से विवाह हुआ था। कुछ साल तक सनत अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहा था। वहीं करीब पांच साल से सूरजपुर-भैयाथान में अस्थायी रूप से रहने चला गया था। पत्नी साथ में नहीं थी तो वह उसे लेने पहुंचा था।

7 अप्रैल की रात 1 बजे उसने अपनी पत्नी को भैयाथान जाने की बात कही। इससे पत्नी ने इनकार कर दिया था। इससे पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। बेटी और दामाद के बीच हो रही लड़ाई को देख सास बीच-बचाव करने पहुंची थी। इस दौरान आक्रोशित दामाद ने सास व पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

इससे सास हंसवती पति स्व जवाहर पटवा (52) की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं हमले में पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी।


पेट्रोलिंग पार्टी ने कराया था अस्पताल दाखिल
पटना पुलिस की पट्रोलिंग पार्टी को वारदात की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची और घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 302 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने करीब 6 महीने बाद फरार आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग