बलरामपुर

महिला ने दुकान का शटर उठाया ही था कि जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए 2 लुटेरे

Crime News : नगर के आढ़त मोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान से मंगलवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार 2 लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
2 min read
महिला ने दुकान का शटर उठाया ही था कि जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए 2 लुटेरे
महिला ने दुकान का शटर उठाया ही था कि जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए 2 लुटेरे

रामानुजगंज। Crime News : नगर के आढ़त मोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान से मंगलवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार 2 लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दुकान संचालिका ने युवकों का पीछा किया लेकिन लुटेरे तेजी से फरार हो गए। दरअसल महिला घर से सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लेकर दुकान खोलने पहुंची थी। उसने जैसे ही शटर उठाया, उसी समय पीछे से बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 7-8 लाख रुपए के जेवर होने की बात कही जा रही है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। लूट की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला के पति की मौत 2 साल पूर्व हो गई थी, उसका रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे रामानुजगंज नगर के मध्य भीड़भाड़ वाले आढ़त मोड़ के पास स्थित शंभू ज्वेलर्स की संचालिका सुषमा सोनी घर से सोने-चांदी की जेवर से भरा बैग लेकर अपना ज्वेलरी दुकान खोलने आई थी।

शटर उठाकर जैसे ही वह दुकान में प्रवेश कर रही थी, इसी दौरान बाइक सवार 2 युवक बैग उठाकर तेजी से बिजली ऑफिस की ओर फरार हो गए। ज्वेलरी की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार 2 युवक दुकान के पास पहुंचते हैं। एक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा पीछे बैठा हुआ है। पीछे बैठा युवक आराम से उतरकर महिला के दुकान में पहुंचा और बैग छीनकर भागने लगा। यह देख महिला भी पीछे दौड़ी लेकिन बाइक की स्पीड इतनी अधिक थी कि महिला उन्हें नहीं पकड़ पाई। बाइक सवार 2 लुटेरों के अलावा 2 अन्य बाइक सवार भी सीसीटीवी में दिख रहे हैं। उनके भी इस घटना में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

कोरोना में हुई थी पति की मौत, महिला का रो-रो कर बुरा हाल
दुकान की संचालिका सुषमा सोनी के पति की 2 वर्ष पूर्व कोरोना से मौत हो गई थी। किसी प्रकार से वह दुकान का संचालन कर रही थी। दुकान की पूरी पूंजी लुट जाने से महिला अवाक हो गई, उसका रो-रो कर उसका बुरा हाल हो गया था।

Published on:
18 Oct 2023 09:12 am
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत