बलरामपुर

मां ने डांटा, बोली- इतना शराब क्यों पीते हो, कुछ काम भी नहीं करते तो कर दी हत्या

10 दिन पूर्व हुई वृद्धा के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, कुल्हाड़ी से वार कर मां को उतारा था मौत के घाट

2 min read
Murder accused arrested

राजपुर। डवरा चौकी अंतर्गत ग्राम कोटसरी में 10 दिन पूर्व हुई एक वृद्ध महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या का आरोपी और कोई नहीं बल्कि वृद्धा का कलयुगी पुत्र ही निकला।

उसने सिर्फ इस बात पर मां को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उसे शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर आए दिन डांटती थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

चूजे उतारकर आ रही पिकअप को ऑफिसरों ने रुकवाया, ड्राइवर से पूछा- कहां से लाए 2.42 लाख, मिला ये जवाब


गौरतलब है कि ग्राम कोटसरी निवासी 80 वर्षीय बेलसी बाई उर्फ कयासो की 19 अक्टूबर की देर शाम लगभग 7.30 बजे अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। जब यह वारदात हुई तो घरवाले नवाखाई में खाना खाने पड़ोस में गए थे।

मृतिका के पोते मोहर साय ने चौकी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी टीआर कोशिमा व एएसपी पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मामले जांच में जुट गई। पुलिस टीम ने गांव में पूछताछ की तो मृतिका के पुत्र 40 वर्षीय कली राम पर शक हुआ।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह शुरू में अपने बयान को बार-बार बदलकर गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती के बाद मां की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घर की म्यार पर छिपाई गई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में पस्ता थाना प्रभारी शनिप रात्रे, एसआई मनोज नवरंगे, डवरा चौकी प्रभारी अनिल दुबे, प्रधान आरक्षक रवि प्रकाश मिश्रा, देव कुमार कुजूर, सहदेव भगत, जगनाथ केराम, रामसाय, सुखलाल, रणजीत, महेंद्र राजवाड़े, राममूरत यादव व कांति यादव शामिल रहे।


मां की डांट नहीं हुई बर्दाश्त
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे शराब पीने व कुछ काम नहीं करने को लेकर आए दिन डांटती व गाली-गलौज करती थी। घटना दिवस को भी जब घर में कोई नहीं था तो मां उसे शराब पीने व कुछ काम नहीं करने को लेकर गाली-गलौज कर रही थी। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से मां के गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें

टिकट नहीं मिलने से बगावत कर चुके भाजपा के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, पार्टी और विधायक पर लगाए ये गंभीर आरोप
Published on:
28 Oct 2018 07:58 pm
Also Read
View All