बलरामपुर

ये कैसा शिक्षक! हर दिन शराब पीकर गिरते-पड़ते आता है स्कूल, नहीं रहता होश, अभिभावक परेशान

Drunken teacher: छात्रों के अभिभावकों व गांव वालों ने अधिकारियों से की शिकायत, बीईओ की समझाइश के बाद भी शिक्षक के रवैय्ये में सुधार नहीं, लोगों ने की यहां से तबादले की मांग
2 min read
drunken_teacher3.jpg

कुसमी. Drunken teacher: शिक्षा के मंदिर को कुछ शिक्षक ही शर्मसार करने में लगे हुए हैं। आए दिन शराब पीकर कुछ शिक्षकों के स्कूल में आने का सिलसिला जारी है। अभिभावकों व अधिकारियों की समझाइश का भी उनपर असर नहीं पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नटवरनगर के प्राइमरी स्कूल निचतपुर से सामने आया है। यहां का शिक्षक हर दिन शराब पीकर स्कूल आता है तथा कहीं भी गिरकर पड़ा रहता है। समझाइश के बाद भी वह शराब नहीं छोड़ रहा, स्कूल में हर दिन शराब पीकर ही आ रहा है। इससे तंग ग्रामीणों ने शिक्षक के तबादले की मांग की है।


ग्राम पंचायत नटवर नगर के प्राथमिक विद्यालय निचतपुर में गांव के 39 बच्चे अध्यनरत हैं। स्कूल में दो शिक्षक सबाना परवीन व सुनील एक्का पदस्थ हैं। शिक्षक सुनील एक्का के स्कूल में हमेशा शराब पीकर आने की शिकायत मिली थी। इस पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने शिक्षक को शराब पीकर स्कूल नहीं आने हेतु समझाया था।

लेकिन शिक्षक के रवैये में कोई सुधार नहीं होने पर लिखित शिकायत बीईओ रामपथ यादव से कर कार्यवाही की मांग की थी। इस पर बीईओ रामपथ यादव 1 दिसंबर को टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय निचतपुर पहुंचे तो जांच के दौरान भी शिक्षक स्कूल में शराब के नशे में पाए गए।

बीईओ द्वारा स्कूल के निरीक्षण पंजी में भी शिक्षक के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का जिक्र किया गया। साथ ही शिक्षक को शराब पीकर स्कूल नहीं आने की समझाइश दी थी।


हर दिन शराब पीकर आ रहा शिक्षक
बीईओ व ग्रामीणों की समझाइश के बाद भी शिक्षक के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ है। वह अब भी हर दिन शराब पीकर स्कूल पहुंच रहा है। अब ग्रामीणों ने शराबी शिक्षक के खिलाफ दोबारा शिकायत कर तबादले की मांग की है।


मतगणना कार्य के कारण कार्रवाई में हुई देरी
इस संबंध में कुसमी बीईओ रामपथ यादव ने कहा कि बीच में मतगणना सहित अन्य शासकीय कार्य में व्यस्तता के कारण कार्यवाही में विलंब हो गया। अब शिक्षक के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
19 Dec 2023 09:05 pm
Published on:
19 Dec 2023 09:05 pm
Also Read
View All
Balrampur News: नवविवाहिता की तालाब में मिली लाश, मायके वालों ने दामाद और ससुर को पीटा, कहा- हत्या कर फेंका, टूटा हुआ था हाथ

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, बलरामपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video