बलरामपुर

Truck-bike accident: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, दुधमुंहा बेटा घायल, पति बाल-बाल बचा

Truck-bike accident: हादसे में पति बाइक से छिटककर दूर गिरने से पति की बच गई जान, कुसमी-सामरी मार्ग पर बॉक्साइट लोड करने जा रहे ट्रक से घाटी मोड़ पर हुआ हादसा
2 min read
Truck-bike accident
Woman crushed by truck

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी-सामरी रोड पर स्थित जामटोली के खतरनाक मोड़ पर मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एक सडक़ हादसा (Truck-bike accident) हो गया। बाक्साइट लोड करने जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी गोद में बैठा 6 माह का मासूम बेटा घायल हो गया। हादसे में महिला के पति की जान बच गई। हादसे में मौत से उनके परिजन में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

ग्राम डूमरपाठ निवासी संजय सोनवानी पत्नी सविता सोनवानी 26 वर्ष और 6 माह के पुत्र विशाल को लेकर बाइक से कुसमी आ रहा था। यहां उसे बैंकिंग कार्य, धान बीज समेत अन्य सामान खरीदना था। तीनों जामटोली घाटी के आखिरी मोड़ पर पहुंचे थे, इसी दौरान कुसमी की ओर से टाटीझरिया खदान में बाक्साइट लोड (Truck-bike accident) करने जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएन 6241 अचानक सामने आ गया।

Dead body of woman

मोड़ पर ट्रक को देखकर बाइक सवार घबरा गया और ट्रक के पिछले पहिये से टकरा गया। टक्कर में सविता अपने बच्चे के साथ गिर पड़ी और ट्रक का पिछला पहिया उसके कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत (Truck-bike accident) हो गई। वहीं बच्चे को मामूली चोट आई, , जबकि संजय सोनवानी की जान बच गई।

Truck-bike accident: गांव में शोक का माहौल

दुर्घटना (Truck-bike accident) की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक एवं बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के बाद मृतका के गांव डूमरपाठ व उसके मायके गांव में शोक का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
17 Jun 2025 07:43 pm
Published on:
17 Jun 2025 07:43 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत