बलरामपुर

राजधानी के माना कैंप इलाके में ये दरिंदा 4 महीने से नाबालिग से कर रहा था दुष्कर्म

4 महीने पहले घर से अचानक गायब हो गई थी नाबालिग लड़की, पुलिस काफी दिन से कर रही थी खोजबीन
2 min read
Rape accused
Rape accused arrested

वाड्रफनगर. चलगली थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी 4 महीने पूर्व अपने घर से गायब हो गई थी। घरवालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच गांव से ही एक युवक भी गायब था। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की खोजबीन में जुटी हुई थी। इधर युवक किशोरी को अपने साथ रायपुर के माना कैंप इलाके में रखा था। यहां वह किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त ठिकाने पर छापा मारकर किशोरी को युवक के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलकुरती निवासी एक किशोरी चार महीने पूर्व घर से लापता हो गई थी। परिजन ने काफी खोजबीन के बाद चलगली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध कायम कर उसकी खोजबीन में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव का ही संत कुमार चेरवा भी गायब है। इस पर पुलिस की शंकाओं को बल मिल गया कि वह ही किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अभी रायपुर के माना कैंप इलाके में रह रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने एसडीओपी अविनाश सिंह व थाना प्रभारी मुकेश सोम के मार्गदर्शन में माना कैंप इलाके में छापा मारा। यहां एक घर में युवक किशोरी के साथ था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को आरोपी के कब्जे से बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 2 (ढ) व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। इधर पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में एसआई एनके पैंकरा, एएसआई रोपन राम, प्रधानआरक्षक मालधनी सिंह, विनोद केरकेट्टा, सुबोध, जगजीवन, देवचंद व महिला आरक्षक मनिया गुप्ता शामिल रहे।

Published on:
14 May 2018 08:47 pm