बलरामपुर

Balrampur: बलरामपुर में 22 नवंबर को शाम 6 बजे अचानक बुझ जाएंगी शहर की लाइटें, सायरन बजते ही शुरू होगा यह खास अभ्यास

Balrampur News: बलरामपुर में 22 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे भगौतीगंज चौराहे पर ब्लैकआउट नागरिक सुरक्षा मॉक-ड्रिल होगी। इस दौरान सायरन, बिजली आपूर्ति बंद करने, आग बुझाने, खोज एवं बचाव और घायलों के रेस्क्यू का अभ्यास होगा। जानिए ब्लैकआउट के दौरान जिलेवासियों को क्या करना होगा। और किन सावधानियों का पालन करना है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 7:29 PM IST
Balrampur
मार्क ड्रिल की तैयारी का जायजा लेते प्रभारी डीएम फोटो सोर्स विभाग

Balrampur News:बलरामपुर में 22 नवंबर की शाम कुछ देर के लिए सामान्य जनजीवन से अलग नजारा देखने को मिलेगा। शाम 6 बजते ही ब्लैकआउट लागू होगा। सायरन की आवाज के बीच आग बुझाने से लेकर घायलों के रेस्क्यू तक का अभ्यास किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए भगौतीगंज चौराहे पर यह मॉक-ड्रिल आयोजित होगी। प्रशासन ने जिलेवासियों से विशेष अपील की है।

बलरामपुर जिले में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 नवंबर भगौतीगंज चौराहा पर ब्लैकआउट नागरिक सुरक्षा मॉक-ड्रिल आयोजित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी डीएम हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभागवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि आमजन को मॉक-ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाए। इसके लिए वॉलंटियर्स सिविल डिफेंस वार्डन्स के सहयोग से क्षेत्रवार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने District Emergency Response Team (DERT) को विशेष रूप से सक्रिय रखने। टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्व एवं भूमिका स्पष्ट रूप से ज्ञात रखने तथा समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मॉक-ड्रिल की प्रमुख गतिविधियां

मॉक-ड्रिल के अंतर्गत चरणबद्ध रूप से अलर्ट सायरन, ब्लैकआउट, आग-नियंत्रण, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों का रेस्क्यू एवं अस्पताल भेजने आदि का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान नागरिक सुरक्षा, पुलिस, विद्युत विभाग, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मित्र NDRF आदि विभागों द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

अब जानिए ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल : मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सायं 5:50–5:55 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक/आपदा मित्र द्वारा अभ्यास हेतु जनमानस तैयार करना, स्वयंसेवक/आपदा मित्र सायं 5:55–5:58 पीला संकेत (Yellow Signal), सायं 5:58–6:00 लाल संकेत (Red Signal)
  • सायं 6 बजे यातायात नियंत्रण/व्यवस्था सायं 6:00–06:02 सायरन (Warning Signal) 2 मिनट (उतार-चढ़ाव वाली आवाज) सायं 06:02–06:05
  • ब्लैकआउट लागू/विद्युत आपूर्ति अवरोध सायं 6:02–06:05 रेस्क्यू हेतु सेटअप/समन्वय सायं 6:02–06:05 सायरन के बाद BOMB विस्फोट जैसी आवाज सायं 6:05–06:07 ऑल क्लियर सायरन 2 मिनट
  • सायं 6:07–6:08 जिला प्रशासन विभागों को सूचना
  • सायं 6:07–6:12 छोटी आग पर काबू आपदा मित्र /स्वयंसेवक सायं 6:10–6:20 बड़ी आग पर काबू सायं 6:07–6:12 प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाना सायं 6:10–6:20 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजना सायं 6:07–6:12 खोज एवं बचाव सायं 6:10–6:20 बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालना/रेस्क्यू सायं 6:20–6:30 गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल

जिले वासियों से अपील (Blackout के दौरान)

सिविल डिफेंस विभाग द्वारा समस्त जिले वासियों से अपील की गई है कि 22 नवंबर को सायं 6 बजे से अपने घरों/दुकानों प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें, इन्वर्टर, टॉर्च, मोबाइल फ्लैशलाइट पूर्णतः बंद रखें। ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे। ब्लैकआउट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में रोशनी के कारण कोई स्थान चिन्हित न हो तथा संभावित जन-धन हानि की संभावना न्यूनतम रहे।

ब्लैकआउट के दौरान क्या करें

  • घर के अंदर रहें। लाइट इन्वर्टर पूर्णतः बंद रखें।
  • टॉर्च मोबाइल फ्लैशलाइट माचिस का प्रयोग न करें।
  • रोशनी बाहर निकल रही हो तो काले कागज कपड़े से ढकें।
  • शांत रहें। अनावश्यक भीड़ शोर न करें। वॉलंटियर्स वार्डन के निर्देशों का पालन करें। यह मॉक-ड्रिल जन-जागरूकता के लिए है।
Updated on:
20 Nov 2026, 7:29 PM IST
Published on: