बलरामपुर

Balrampur Crime: इश्क में पागल युवक ने स्कूल जा रही छात्रा को बीच सड़क पर रोका किया ये हाल, देखने वालों की कांप गई रूह

Balrampur Crime: बलरामपुर जिले में घर से स्कूल जा रही छात्रा को एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर रोक लिया। फिर वह हाल किया की देखने वालों के रूह कांप गए।
2 min read
Balrampur Crime
घटना के बाद घर पर जुटी भीड़

Balrampur Crime: बलरामपुर जिले में एक तरफा प्रेम में पागल एक युवक ने शनिवार को स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को बीच सड़क पर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उसने चाकुओं से गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। सड़क पर हो रही इस वारदात को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दौड़ा कर आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Balrampur Crime: बलरामपुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आठवीं की छात्रा शनिवार को प्रतिदिन की भांति स्कूल जा रही थी। वह अपने घर से कुछ दूर पहुंची थी। गांव के ही एक युवक ने उसे बीच सड़क पर रोक लिया। जब तक छात्रा कुछ समझ पाती। तब तक सिरफिरे युवक ने उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहुलुहान कर दिया। वह वहीं पर गिर पड़ी। वारदात को देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल बेटी को लेकर अस्पताल गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस अनहोनी घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

प्रेम प्रसंग में वारदात को दी अंजाम

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके हैं। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है

Updated on:
14 Dec 2024 05:11 pm
Published on:
14 Dec 2024 05:10 pm
Also Read
View All
Balrampur News: अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी और पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को जुटी हजारों की भीड़

पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, बलरामपुर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ

Balrampur News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ड्रोन से लेकर कंबाइन हार्वेस्टर तक पर मिलेगा अनुदान, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन बुकिंग

Balrampur Mining Rules: अब निजी जमीन से बालू-मिट्टी खनन के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

लाखों ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार, मुफ्त ट्रेनिंग और हनी बॉक्स; बलरामपुर समेत पूरे प्रदेश में शुरू हुआ अभियान