बलरामपुर

Balrampur: किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिल रहा हाइब्रिड धान की बीज, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

Balrampur News: बलरामपुर जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि तकनीक गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के तकनीक की जानकारी दी। वहीं किसानों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर हाइब्रिड धान की बी मिल रही है। वहीं विभिन्न कृषि यंत्रों पर भारी भरकम अनुदान दिया जा रहा है।
2 min read
Balrampur News
किसानों को जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक फोटोशॉप सूचना विभाग

Balrampur News: केंद्र सरकार पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को जागरुक कर रही है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि तथा पशुपालन के क्षेत्र में किए गए सुधारो की जानकारी चौपाल लगाकर किसानों को दी जा रही है।

Balrampur News: बलरामपुर जिले के श्री दत्त विकासखंड के कई गांव में कृषि तकनीक गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान चौपाल कार्यक्रम में वैज्ञानिकों के साथ किसानों का सीधा संवाद हुआ।
जिसमें किसानों की खेती से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने चर्चा किया। इस दौरान विकास क्षेत्र के गांव अमारे भरिया, तख्तरवा, महदेई सिरसिया के गांवों में कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा की टीम के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के द्वारा किसानों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया।

धान की बीज पर मिल रहा 50 प्रतिशत अनुदान

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक बलरामपुर ने कृषि विभाग की समस्त योजनाओ जैसे मृदा परीक्षण के लिए किसान बीज गोदाम से 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों बीज उपलब्ध है। यंत्रीकरण योजना में खेती से संबंधित कृषि यंत्रों पर अनुदान की जानकारी दी गई। इसके अलावा पीएम फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती और फॉर्मर रजिस्ट्री के किसानों को जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत जिन किसानों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं कराया है उन्हें ई केवाईसी करने के लिए कहा गया

धान की फसलों को रोग से बचाव की दी गई जानकारी

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रकृति खेती जल, जमीन, जीवन को बचाने के दृष्टिकोण से आज की मांग है। मृदा वैज्ञानिक डॉ जगबीर सिंह ने मृदा परीक्षण की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ वैज्ञानिक गिरिजेश कुमार जायसवाल ने धान में लगने वाला हल्दिया रोग के बारे में किसानों को विस्तृत प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान के इस रोग को धान का आभासी कडुवा रोग कहते हैं।

Updated on:
12 Jun 2025 08:37 am
Published on:
12 Jun 2025 08:37 am