
Balrampur News: मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत योगी सरकार रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरु की है। इसे ओडीओपी योजना में शामिल किया गया। रेशम विभाग के अनुसार, 1,050 महिला समूहों को पहले ही रेशम उत्पादन से जोड़ा जा चुका है। प्रत्येक ब्लॉक में ‘रेशम सखियों’ और ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
Balrampur News: यूपी के बलरामपुर जिले में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में योजना लागू करने के लिए रूपरेखा तय की गई। मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के संचालन के संबंध में उप निदेशक रेशम आरएनमल्ल ने बताया कि योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निशुल्क रेशम कीट एवं पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह की अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रेशम विभाग के अधिकारियों को योजना की लगातार समीक्षा करते रहने की आदेश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ रेशम कीट और पौध भी निशुल्क में उपलब्ध कराए जाएंगे। रेशम का उत्पादन कर महिलाएं सशक्त होंगी।