बलरामपुर

‘मैं करूंगा तुमसे शादी…’ करोड़ों का मालिक बता युवक ने महिला से बनाया संबंध, फिर कर गया खेल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से शोषण और ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की रहने वाली शाहिदा बानो ने युवक नियाज़ अहमद कुरैशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Dec 23, 2025
बलरामपुर युवक पर गंभीर आरोप Source- AI

Balrampur Crime News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को चौंका के रख दिया है। बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाया, फिर उसको छोड़कर चला गया। बलरामपुर का रहने वाले एक युवक ने महाराष्ट्र की रहने वाली महिला को पहले शादी का झांसा दिया, उसके साथ संबंध बनाए और पैसे लेकर फरार हो गया। महाराष्ट्र के मुमरा (मुंबई) की रहने वाली महिला शाहिदा बानो ने उतरौला निवासी युवक नियाज़ अहमद कुरैशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी, ठगी और जान से मारने की धमकी शामिल है। इस मामले से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी में जुर्म की कोई जगह नहीं! मदरसा टीचर पर आरोप लगते ही होगी तुरंत गिरफ्तारी, रद्द हुआ विधेयक

पीड़िता के आरोपों की पूरी कहानी

पीड़िता के मुताबिक, साल 2024 में उसकी मुलाकात नियाज़ अहमद कुरैशी से हुई, जिसके बाद वे फरवरी 2025 से फोन पर लगातार बातचीत करने लगें। दोनों के बीच प्यार हो गया। महिला ने आगे बताया कि अगस्त 2025 में जब वह उतरौला आईं, तो आरोपी ने उसे गेस्ट हाउस में ठहराया। यहां निकाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ अयोध्या, मुंबई और पुणे के अलग-अलग होटलों में ले जाकर कई बार इसी झांसे में शोषण किया।

सारा खर्चा महिला करती थी

महिला ने बताया आरोपि खुदको करोड़ों का मालिक बताते हुए महिला के साथ संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने महिला से नकद, बैंक ट्रांसफर और सोने के जेवर गिरवी रखवाकर लगभग 5 लाख रुपये लिए। आरोपी को सऊदी जाने के लिए भी महिला ने पैसे दिए। महिला ने बताया यह सारे पैसे उसके रिश्तेदारों, परिवार के सदस्य के द्वारा अलग-अलग करके लिए गए। पीड़िता का कहना है कि विदेश से लौटने के बाद नियाज़ महिला के साथ बात करना छोड़ दिया था औऱ न ही उससे निकाह कर रहा था, ना ही उसके पैसे लौटा रहा था। महिला के दबाव बनाने पर उसने उसे मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपी के परिवारवालों ने भी उसके पास फोन करने धमकी दी और उसे और उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की बात कही।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लगातार डर और तनाव में जी रही है। शाहिदा बानो ने उतरौला कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। इसमें नियाज़ अहमद कुरैशी और उसके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने, गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है।यह मामला 22 दिसंबर 2025 के आसपास सामने आया है।

ये भी पढ़ें

Magh Mela 2026: माघ मेले में जाने से पहले जरूर जान लें ये बात, वरना हो जाएंगे परेशान

Published on:
23 Dec 2025 10:22 am
Also Read
View All

अगली खबर