उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हैं।
बांदा पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हैं।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ये बदमाश शराब के नशे में इलाके की एक महिला को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। एक घर में घुसकर गोली मारकर 2 लोगों की हत्या कर दी। पीड़ित का आरोप है कि गुंडे शराब के नशे में घर में घुसे। उन्होंने एक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के परिवार वालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार के सदस्यों के गुंडों को रोकने पर चलाई गोली
पुलिस ने कहा, "घटना बीती रात को बबेरू कोतवाली इलाके के बेर्राव गांव में हुई है। यहां शराब पीकर कुछ गुंडे हरिराम नाम के शख्स के घर में जबरन घुस गए। फिर उसकी पत्नी को परेशान करने की कोशिश की। जब परिवार के सदस्यों ने गुंडों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गोलियां चला दी थी।"
मृतकों की पहचान 42 साल के शारदा यादव और 52 साल के छोटा यादव के तौर पर हुई है। घायलों की पहचान 22 साल के अवधेश यादव और 25 साल के करण यादव के तौर पर हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उनकी गंभीर स्थिति के कारण उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।