बांदा

Shweta Singh: पति के दिल को जला रही थी श्वेता की राजनीतिक तरक्की, भाई के Whatsaap में ऐसा क्या..

Banda Shweta Singh News: बांदा में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की हत्या या आत्महत्या, ये मुद्दा गहराता जा रहा है। पुलिस ने ससुर, सास, जेठ और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2022, 2:19 PM IST
Banda Shweta Singh Murdered Because of Son Daughter want Justice CM-PM
Banda Shweta Singh Murdered Because of Son Daughter want Justice CM-PM

हाथ जोड़े हुए नन्ही मासूमों की फरियाद, मोदी-योगी जी मेरी मम्मी को न्याय दिलाएं। मेरी मम्मी को मार दिया गया है। ऐसे शब्द सुनकर आखिर किसका दिल नहीं भर आएगा। उत्तर प्रदेश के बांदा में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की मौत पर पूर्व डीआईजी ससुर, भाजपा नेता पति, सास और हाईकोर्ट के अधिवक्ता जेठ पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे कि पत्नी के राजनीति में बढ़ते कदम उसे नहीं पसंद आ रहे थे। बीते दिनों दीपक से अधिक चर्चा में नाम श्वेता का चल रहा था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करते हुए बेटियों ने घर में चल रही सारी बातों का बयां किया। हालांकि पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

श्वेता सिंह आत्महत्या गुत्थी बनती जा रही है। क्या आत्महत्या या फिर हत्या। हालांकि पुलिस जांच कर रही जल्द ही इस बात खुलासा भी हो जाएगा। मामले में चित्रकूट में कर्वी स्थित गोकुलपुरी शंकर बाजार निवासी श्वेता के भाई ओमकार सिंह ने बहन के ससुर राजबहादुर सिंह, पति दीपक सिंह, सास पुष्पा सिंह और जेठ धनंजय सिंह के खिलाफ प्रताड़ना और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराल वालों पर 50 लाख दहेज मांगने और बेटा न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया, 26 अप्रैल को दीपक के पीटने पर मां, छोटा भाई और मौसी बहन के घर समझाने भी गई थीं। तब दीपक ने पिता का रसूख दिखाकर हत्या की धमकी दी थी। पुलिस छानबीन भी कर रही।

वीडियो में क्या बोल रही बेटियां

श्वेता सिंह अपने पीछे तीन बेटियां सबसे बड़ी 14 वर्षीय अदिति सिंह, 10 वर्षीय अभिका सिंह उर्फ गौरी और चार वर्षीय अविष्का उर्फ बब्बू को छोड़ गई है। बेटियों ने वायरल वीडियो में कहा योगी-मोदी जी मेरी मम्मी को न्याय दिलाएं। मेरी मां को सबने मिलकर मार डाला। सबको जेल भेजा जाए। ये मार्मिक फरियाद रोते हुए श्वेता की बेटी अभिका और अदिति ने की। बच्चियों के मुताबिक, श्वेता को बाबा, दादी और पिता प्रताड़ित करते थे। बेटा न होने को लेकर अक्सर ताने देते थे। सोसाइटी में मां को बेइज्जत किया जाता था। बाबा कहते थे कि लड़कियों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ाओ। लड़का चाहिए था। तलाक दे दो। दूसरी शादी कर लो। गालियां देते थे। मां को सबने मिलकर मार डाला। सबकी गिरफ्तारी की जाए।

बेटियों को घर छोड़ के भागा दीपक

श्वेता का पति दीपक सिंह घर से भागने से पहले मझली बेटी अभिका सिंह उर्फ गौरी को सर्वोदयनगर स्थित स्कूल लेने गया था। बेटी को स्कूल से लाकर घर के पास सड़क पर उतारा। कहा कि तुम्हारी मां मर चुकी है। इतना कहकर बेटियो को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने श्वेता के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
29 Apr 2022, 2:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम