IMD alert about Heat Dome: उत्तर प्रदेश में हीट डोम की स्थिति बनी हुई है। आसमान में हवा का उच्च दबाव ढक्कन की तरह काम कर रहा है जो नीचे की गर्म हवा को आसमान में जाने से रोक रहा है। बांदा एक बार फिर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा।
IMD alert about heat Dome: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बांदा एक बार फिर सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि प्रयागराज और बनारस का तापमान अभी भी 45 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस समय हीट डोम (heat dome) की स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति तब बनती है जब आसमान में उच्च दबाव का क्षेत्र ढक्कन की तरह काम करता है, जो नीचे की गर्म हवाओं को ऊपर नहीं जाने देता है। प्रेशर कुकर की तरह गर्म हवा में एक ही जगह इकट्ठा हो जाती है। जो एक बड़े इलाके को अपने चपेट में लेता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह लंबे समय तक भी रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश हीट डोम की स्थिति में है। हीट डोम के विषय में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक उच्च दाब का क्षेत्र ऊपर बना हुआ है जो ढक्कन की तरह काम कर रहा है। यह गर्म हवा को एक ही जगह पर इकट्ठा किए हुए है, ऊपर नहीं जाने दे रहा है। जिसके कारण जमीन और हवा लगातार गर्म हो रही है। वर्तमान समय में यही स्थिति बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश हीट डोम बना हुआ है। हीट डोम के कारण उच्च दाब का क्षेत्र गर्म हवा को ऊपर जाने से रोकता है और ऊपर की तरफ जाने वाली गर्म हवा को नीचे की ओर भेज रहा है, जिससे और अधिक गर्मी बन रही है। नीचे की ओर दबाव के कारण आसमान में बादल भी नहीं बन रहे हैं। सूरज की किरणें सीधी जमीन पर पड़ रही हैं। जिसके कारण तापमान 45 से 50 डिग्री के बीच पहुंच जाता है। इसका असर लंबे समय तक बना रह सकता है, जिससे लू (heat wave) भी लंबे समय तक अपना असर दिखाएगा।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्री प्रीमानसून के समय, अप्रैल और मई महीने में सूर्य की किरणें सीधी होती हैं, और जब हीट डोम का साथ मिलता है, तो गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। हीट डोम के बनने में जलवायु परिवर्तन भी मुख्य कारण है। मौसम वैज्ञानिक ने 11 बजे से 3 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही, लगातार प्यास ना लगने पर भी पर्याप्त पानी या तरल पदार्थ पीने को कहा है।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का 45.5 डिग्री, बनारस बीएचयू का 45 डिग्री, झांसी का 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही आजमगढ़ का तापमान 43 डिग्री, गोरखपुर का तापमान 43.4 डिग्री, गाजीपुर का 43.5, बलिया का 42 डिग्री, चुर्क का 43.4 डिग्री, सुल्तानपुर का 44.01 डिग्री, अयोध्या का 41 डिग्री, बस्ती का 40 डिग्री, बहराइच 41.5 डिग्री, बाराबंकी 43.4 डिग्री, कानपुर का 44.2 डिग्री, इटावा 42.2 डिग्री, हरदोई 42.5 डिग्री, फतेहगढ़ 40 डिग्री, शाहजहांपुर 42.3 डिग्री, बरेली 42 डिग्री, आगरा 44.5 डिग्री, अलीगढ़ 43.28, मेरठ 42.5 डिग्री, मुरादाबाद 41 डिग्री दर्ज है। उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद का तापमान केवल 40 डिग्री से नीचे 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है।