बांदा

2019 चुनाव में अपना परचम लहराने को तैयार बीजेपी, बनाई ये रणनीति

लोक सभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को चिंता सताने लगी पिछले उपचुनाव में करारी हार के बाद भाजपा को चिंता सताने लगी है
2 min read
Jun 20, 2018
banda
2019 चुनाव में अपना परचम लहराने को तैयार बीजेपी, बनाई ये रणनीति

बांदा. लोक सभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को चिंता सताने लगी पिछले उपचुनाव में करारी हार के बाद भाजपा को चिंता सताने लगी है इसी लिए विधान सभा स्तर पर कायकर्ता सम्मेलन करना चालू कर दिया है। भाजपा, आगामी 2019 के चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए राजनीति व रोजनाओ में लग चुकी है । बांदा में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न हुआ जिसमे संगठन को आगे बढ़ाने और 2019 चुनाव में अपना परचम लहराने को लेकर रणनीति तैयार की गयी।

चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए और पिछले उपचाव में करारी हार के बाद से भाजपा की मुसीबते और बढ़ गयी है । जिसको लेकर भाजपा सभी विधानसभा व तहसील स्तरों में कार्यकर्ता सम्मलेन कराकर भाजपा कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देश देने में लग गयी है । इसी क्रम में बाँदा जनपद के बबेरू बिधान सभा में श्री मैरिज हाल में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें जिसमे गिने चुने लोग ही शामिल हुए। इस मौके पर बाँदा चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा बबेरू बिधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भजपा नेता बिजयबिक्रम सिंह, राम प्रकाश साहू मौजूद रहे। इस कार्यकर्ता सम्मलेन में भाजपा को और मजबूत बनाने और आगामी 2019 चुनाव में भाजपा का झंडा लहराने पर चर्चा की गयी। सम्मलेन के दौरान बाँदा-चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा की मतदाता पुनः निरीछन अभियान चलाया जा रहा है, इसका सहयोग करते हुए हम पूरे व प्रदेश तथा सभी विधानसभाओ में भी हम अपने कार्यकर्ताओ को प्रेडित कर रहे है की मतदाता बढ़ने में सहयोग करे और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनका नाम भी मतदाता सूची में बढ़वाने का सहयोग करे, इसी सन्दर्भ में बैठक का आयोजन किया गया है, साथ ही बैठक में संगठन को आगे बढ़ने और जान समस्याओ को सूनने का भी कार्य किया गया है, साथ ही आगामी 2019 के चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराने की भी योजनाओ पर भी बल दिया गया। सम्मेलन में बिधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने बताया की कार्यकर्ताओं को बताया गया है कि जो 18 वर्ष पूरा कर लिए है तो उनका नाम बढ़वाए की हर बूथ पर से वोट अपना बढ़े लोक सभा के चुनाव में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं, ताकि फिर से हम चुनाव जीत सके और केंद्र में दुबारा सरकार बना सके।

Updated on:
20 Jun 2018 09:50 am
Published on:
20 Jun 2018 07:59 am