बांदा

बांदा में गृहमंत्री अमित शाह बोले- यह चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और मंदिर बनाने वालों के बीच

Lok Sabha Elections 2024: गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बांदा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और श्रीराम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2024, 7:02 PM IST
Home Minister Amit Shah says This election will be between those who opened fire on Ram devotees and those who built temples

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों धुआंधार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को अमित शाह बांदा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव सांसद बनाने का नहीं है, यह चुनाव, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और श्रीराम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, रामभक्तों पर कारसेवकों पर गोली चला दी, सरयू खून से लाल हो गई, आज वही लोग आपसे वोट मांगने निकले हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू, डिंपल भाभी, राहुल बाबा, सोनिया जी सबको राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन ये लोग नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं। इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

देश चलाने के लिए 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहिए: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि जब पत्रकारों ने इंडी अलायंस वालों से पूछा कि आपका प्रधानमंत्री प्रत्याशी कौन है, तो उन्होंने कहा, हम बारी बारी से बन जाएंगे। अरे राहुल बाबा, ये परचून की दुकान नहीं है, ये इतना बड़ा देश है। देश चलाने के लिए मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए, 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहिए।

पूरा गठबंधन परिवारवादियों का है: अमित शाह

उन्होंने कहा कि पूरा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का गठबंधन है, ये अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं। शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। ममता अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। सोनिया जी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। पूरे बुंदेलखंड में सपा के जमाने में बड़े-बड़े गुंडों का राज था, गैंग चलती थीं, अपहरण होते थे, फिरौती ली जाती थी, पूरे यूपी में दंगे होते थे।

योगी जी ने सारे गुंडों को कर दिया सीधा


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2017 में आपने भाजपा सरकार बनाई, योगी जी मुख्यमंत्री बने और उन्होंने यहां के सारे गुंडों को सीधा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ना चाहती है। उनके नेता कहते हैं कि दक्षिण भारत और उत्तर भारत, देश के 2 हिस्से कर दीजिए। मैं बताना चाहता हूं कि मोदी जी फिर से आने वाले हैं और मोदी जी के रहते भारत को कोई तोड़ नहीं सकता।

Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम