बांदा

यादव हो पढ़ लिखकर क्या करोगे? भैंसी चराओ…सरकारी विद्यालय के प्रिंसिपल ने छात्र से कहा, जानें पूरा मामला

Banda education news बांदा में कक्षा 7 के छात्र ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्र ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल ने जातिगत टिप्पणी करते हुए कहते उन्हें गाय, भैंस पालने की सलाह दी गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2025, 1:30 PM IST
teacher

Banda news: बांदा के सरकारी स्कूल का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कक्षा 7 के छात्र की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देखकर बताया है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उनसे कहा कि यादव हो ना पढ़ लिखकर क्या करोगे? भैंस, मवेशी को घास खिलाओ। जिससे फायदा होगा। तुम लोगों के लिए पढ़ाई लिखाई में क्या रखा है? एएसपी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय का मामला सामने आया था। राजपत्रित अधिकारियों से इसकी जांच कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टया किसी भी प्रकार की जातिगत टिप्पणी का मामला नहीं मिला है।

कक्षा 7 के छात्र ने लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लुकतारा गांव में सरकारी कंपोजिट विद्यालय संचालित है। ‌गांव का रहने वाला कक्षा 7 के छात्र ने अपने घर में बताया कि बीते 13 अक्टूबर को सुबह क्लास में पढ़ने के लिए मैडम को बुला लाया था। इस पर प्रिंसिपल श्याम बाबू वर्मा नाराज हो गए और उन्होंने डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर छात्रों में प्रिंसिपल से कहा कि- मास्टर साहब आपकी पढ़ाई से हमें कुछ समझ में नहीं आता है। इसलिए मैडम को बुला लाए थे।

मैडम को बुलाने पर प्रिंसिपल नाराज

इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि- यादव हो पढ़ लिखकर क्या करोगे? भैंस चराओ, खेती किसानी करो, इससे फायदा मिलेगा। तुम लोगों के लिए पढ़ाई लिखाई में क्या रखा है? छात्र ने घर जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर छात्र की मां ने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल से बातचीत की। आरोप है कि प्रिंसिपल ने मां से भी कहा कि इसे पढ़ा लिखा कर क्या करोगी? खेती किसानी करो। छात्र की मां ने बीते 17 अक्टूबर को एसपी से लिखित शिकायत की। इस मौके पर छात्र के शरीर पर आए चोटों के निशान को भी दिखाया।

प्रिंसिपल और शिक्षिका बीच विवाद

इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में प्रिंसिपल और एक शिक्षिका के बीच आपसी रंजिश है‌ जो काफी समय से विवाद चल आ रहा है।‌ दोनों की लड़ाई में बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो रही है। बच्चों के ही माध्यम से एक दूसरे को फंसाने की कोशिश करते हैं। इसी प्रकार का एक सोशल मीडिया पर पत्र आया है। जिसमें जिलाधिकारी से दोनों टीचर को हटाने की मांग की गई है। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। जिसकी पुष्टि विद्यालय के छात्र छात्राएं कर रही हैं‌।

काफी पुरानी रंजिश

एएसपी ने बताया कि प्रिंसिपल और सहायक अध्यापक के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसके कारण एक दूसरे को फंसाने का प्रयास करते हैं। साजिश रचते हैं। जिसमें लड़कों को भी शामिल किया जाता है।‌ शिक्षा विभाग को जांच करने के लिए कहा गया है। विभाग द्वारा भी जांच कराई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है ट्रांसपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम