बांदा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018: 7355 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, कड़ी निगरानी में हुआ एग्जाम

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी के बीच पुलिस भर्ती आफ लाइन लिखित परीक्षा जनपद में संपन्न कराई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 2:19 PM IST
banda
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018: 7355 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, कड़ी निगरानी में हुआ एग्जाम

बांदा. पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी के बीच पुलिस भर्ती आफ लाइन लिखित परीक्षा जनपद में संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा में कुल 8410 परीक्षार्थियों ने आवेदन फार्म भरा था जिसमें 7355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 1045 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरों की पूरी तरह परीक्षा के दौरान चौकसी रहने के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों की सुरक्षा व पारदर्शिता संबंधी जांच की। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा है।

बांदा में पुलिस भर्ती की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है जिसमें 8410 परीक्षार्थियों ने आवेदन फार्म भरा था जिसमें 7355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 1045 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबिल नागरिक व कांस्टेबिल पीएसी वर्ष 2018 के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में ऑफ लाइन लिखित परीक्षा जनपद के पांच केंद्रों आदर्श इंटर कालेज, एकलव्य पीजी कालेज दुरेड़ी, जेएन कालेज, फातिमा ग‌र्ल्स इंटर कालेज खुटला व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेजों में कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। प्रवेश के लिए प्रत्येक केंद्र में सुबह से पुरुष व महिला अभ्यर्थियों की अलग-अलग लाइनें लगवाई गईं। आधार कार्ड व पेन के साथ अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश स्वीकृत किया गया। गेट पर सभी की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक केंद्र पर सीओ व निरीक्षकों के साथ उपनिरीक्षक व अन्य पुलिस बल की तैनाती रही। पारदर्शिता के लिहाज से उच्च अधिकारी डीआइजी मनोज तिवारी, डीएम दिव्य प्रकाश गिरी व एसपी शालिनी ने केंद्र के बाहर की पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया किया। प्रथम पाली में 42 सौ अभ्यर्थियों के आवेदन में 451 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

पुलिस परीक्षा की कॉपियां सुरक्षित रखने के लिए पुलिस लाइन में अलग से स्ट्रांग रूम तैयार कराया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए हर तरफ सीसीटीवी कैमरे व संगीनों का जाल बिछा रहा। निर्धारित परिधि के अंदर अधिकारियां का भी कांपियां रखाने के बाद प्रवेश वर्जित किया गया। स्ट्रांग रूम में कॉपियों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक रूप से कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव किया गया। परीक्षार्थियों ने बताया की वे पुलिस भर्ती चयन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। बांदा डीआईजी मनोज तिवारी तथा डीएम दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया की बांदा के कई विद्यालयों में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई जा रही है, जिसके लिए कड़ी सुरक्ष और पुलिस निगरानी का इंतजाम किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

‘जीवित लोगों का ही ख्याल नहीं, मृतकों से क्या अपेक्षा करें’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय छुट्टी पर है क्या?

‘जिंदा हूं साहब, फिर भी पेंशन बंद!’ किसान का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

महंगी कार नहीं मिली तो दी जान से मारने की धमकी! बांदा की विवाहिता ने GST इंस्पेक्टर पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

जान का खतरा बताकर पहुंचे बांदा कोर्ट! मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और बहू निखत बानो की पेशी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम