बांदा

तपिश से तप रहा यूपी: बांदा 47.4°C के साथ सबसे गर्म, कई जिलों में पारा 45 के पार

Heatwave Uttar Pradesh 2026:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बांदा में 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। प्रयागराज, वाराणसी, आगरा सहित कई जिलों में पारा 44 से 45 डिग्री के पार रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लू का असर बढ़ गया।

2 min read
Apr 25, 2026
सांकेतिक फोटो

Heatwave Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि बांदा ने 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर होने का रिकॉर्ड दर्ज किया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले।

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी (बीएचयू) में 45.0 डिग्री और आगरा में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा हमीरपुर में 44.2 डिग्री और सुल्तानपुर में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इन जिलों में लू की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। सड़कों पर सन्नाटा देखा गया और लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। लोग सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:क्राइम शो से सीखा ‘परफेक्ट क्राइम’: ड्रोन का झांसा देकर घर में घुसा, बुजुर्ग महिला की हत्या,48 घंटे में खुला राज

कानपुर मंडल की बात करें तो यहां भी गर्मी का असर कम नहीं रहा। एयर फोर्स स्टेशन कानपुर में 43.0 डिग्री (24 अप्रैल 2026), कानपुर नगर में 43.7 डिग्री, सीएसए यूनिवर्सिटी में 43.0 डिग्री और कंपनी बाग में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शहर में दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम रही और लोग छांव व ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आए।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू का प्रभाव और तेज होगा। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Also Read
View All