बांदा

Weather update: बढ़ते तापमान लगी रोक, बांदा सबसे गर्म, फतेहपुर का तापमान सबसे कम

Weather update: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा को सबसे गर्म और फतेहपुर को सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के साथ बारिश को लेकर भी अपडेट किया है।

2 min read
Feb 22, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Up weather update and forecast: मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान, उत्तर पश्चिमी हवाएं और बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार बढ़ते तापमान में रोक लगेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। सीएसए मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि फिलहाल निकट भविष्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म जिला और फतेहपुर सबसे ठंडा जिला रहा। बारिश को लेकर भी अपडेट किया गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि अपने खेतों में नमी बनाए रखें।

ये भी पढ़ें

Unnao rape case: अब पीड़िता के खिलाफ दिए गए साक्ष्यों की होगी फॉरेंसिक जांच, अदालत ने दिया आदेश

बांदा का तापमान 33 डिग्री पहुंचने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री पहुंच गया है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रात का तापमान भी 15 डिग्री के आसपास है। पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

रात में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

मौसम विभाग के अनुसार रात में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार 23, मंगलवार 24 और बुधवार 25 फरवरी का तापमान 15 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 26 फरवरी का तापमान 14 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

फतेहपुर का तापमान सबसे कम

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में फतेहपुर का तापमान सबसे कम 11 डिग्री दर्ज किया गया है, जिसके बाद कानपुर नगर का 11.6, नजीबाबाद और बहराइच का 12, फुरसतगंज का 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक अलीगढ़, झांसी, हमीरपुर, लखीमपुर खीरी, बनारस, प्रयागराज और चुर्क का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। ‌

बांदा सबसे गर्म जिला

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार बांदा का तापमान पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है, बनारस का 31.1 डिग्री, प्रयागराज का 30.5 डिग्री, बाराबंकी का 30.4 डिग्री, सुल्तानपुर का 30.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में सबसे कम नजीबाबाद का 23.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बुलंदशहर का 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

एक-दो डिग्री का तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार बरेली, शाहजहांपुर, फतेहगढ़, हरदोई, इटावा, फतेहपुर, चूरू, और बलिया का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले तीन दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के कारण बढ़ते तापमान पर अंकुश लगेगा। तापमान में 1-2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Updated on:
22 Feb 2026 08:32 pm
Published on:
22 Feb 2026 08:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर