बैंगलोर

आवासीय विद्यालय में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से 12 छात्र बीमार

चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्रों की हालत स्थिर है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Nov 04, 2025
Feature image

बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुक के हीरेकोडी गांव स्थित मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय के 12 छात्र संदिग्ध खाद्य विषाक्तता suspected food poisoning के कारण बीमार पड़ गए।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात भोजन करने के बाद छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्रों की हालत स्थिर है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ दिनों पहले एक स्थानीय न्यायाधीश ने इसी विद्यालय का दौरा किया था और वार्डन और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं प्रबंधन में लापरवाही के लिए फटकार लगाई थी।

Published on:
04 Nov 2025 08:02 am
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक