बैंगलोर

30 को हो सकता है कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार

सिर्फ कांग्रेस के 4-5 मंत्री लेंगे शपथ

2 min read
30 को हो सकता है कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार

बेंगलूरु. कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों की नाराजगी को दूर करने के लिए कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार 30 जून को सकता है। इस विस्तार में सिर्फ कांग्रेस विधायकों को ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कांग्र्रेस के कोटे में 6 और जद-एस कोटे में 1 मंत्री पद रिक्त है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान 4-5 विधायकों को मंत्री बनाकर नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, अभी मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की नाम पर आलाकमान ने हरी झंडी नहीं दी है लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 30 जून को पार्टी के नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस विस्तार में लिंगायत समुदाय से पूर्व मंत्री एम बी पाटिल अथवा बी के संगमेश को मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज पाटिल ने पिछले पखवाड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी और उन्हें उचित पद दिए जाने का आश्वासन मिला था। इसके अलावा कुरुबा समुदाय से सी एस शिवल्ली और अनुसूचित जाति से ई. तुकराम के नाम की भी चर्चा है। रेड्डी समुदाय से पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी और वोक्कालिगा समुदाय से एम कृष्णप्पा का नाम चर्चा में है।

ये भी पढ़ें

किसी व्यक्ति नहीं, पार्टी की पूजा करें नेता : शिवकुमार

एच डी कुमारस्वामी ने 23 मई को उपमुख्यमंत्री डॉ जी परमेश्वर के साथ शपथ ली थी। 6 जून को हुए पहले विस्तार में 25 मंत्री शामिल किए गए थे जिसमें कांग्रेस के कोटे से 15 और जद-एस के कोटे से 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। राज्य में अधिकमत 34 सदस्यीय मंत्री परिषद हो सकता है, जिसमें अभी 7 पद रिक्त हैं।

-------------

एपी रमेश गौड़ा सम्मानित

मण्ड्या. रागी लक्ष्मण्णय्या स्मारक समिति की ओर से बुधवार को किसान सभागार में जिले में दूध उत्पादन में प्रथम रहे अरकेरे निवासी एपी रमेश गौड़ा का सम्मान किया गया। रमेश गांव की डेयरी में प्रतिदिन 443 लीटर दूध बेचते हंै। समारोह में पूर्व विधान परिषद सदस्य एच वनाय्या, डॉ नटराज, सुरेश गौडा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

देवेगौड़ा का गठबंधन में तनाव से इनकार
Published on:
28 Jun 2018 07:04 pm
Also Read
View All