बैंगलोर

अभिषेक से होता है अशुद्धियों का नाश

आचार्य ने नारी शक्ति के विशेष योगदान के बारे में बताया और इससे जुडऩे का आह्वान किया।

less than 1 minute read
jaini
अभिषेक से होता है अशुद्धियों का नाश

बेंगलूरु. पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव समिति बेंगलोर के तत्वावधान में राजाजीनगर स्थित आराधना भवन में शनिवार को मुक्तिसागर सूरी के सान्निध्य में 23 लाख महाभिषेक के बारे में जानकारी दी गई।

पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक समिति के तत्वावधान में महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया।

आचार्य ने नारी शक्ति के विशेष योगदान के बारे में बताया और इससे जुडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिषेक से अशुद्धियां दूर होकर कर्मों का नाश होता है।

---
मोक्ष के मार्ग हैं ज्ञान, दर्शन और चरित्र
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानीवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर में साध्वी सुप्रिया ने कहा कि सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन और सम्यक चरित्र ये मोक्ष के मार्ग हैं। सम्यक दर्शन हमारी साधना का आधार है।

महावीर की वाणी भव्य जीवों के जीवन का उद्धार करने वाली कल्याणकारी और मंगलकारी और जीवन जीने की कला सिखाते हुए सबको हित बोध प्रदान करने वाली है।

संसार प्राणी भगवान महावीर के बताए सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह अनेकांतवाद के सिद्धांतों को अपना कर ही विश्व में सुख शांति संभव है।

हम उनके बताए मार्ग पर चलकर कर्म, निर्जरा करते हए मोक्ष पद को प्राप्त कर सकते हैं। साध्वी सुविधि ने वीर स्तुति का पारायण करवाया। साध्वी सुमित्रा ने मंगलपाठ करवाया।

Published on:
18 Nov 2018 06:22 pm