26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केआरपेट में प्रतिभाओं का किया सम्मान

विधायक नारायण गौड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 18 Nov 2018, 6:10 PM IST

patrika

केआरपेट में प्रतिभाओं का किया सम्मान

मंड्या. केआरपेट तहसील स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि तालुक पंचायत अध्यक्ष जयलक्ष्मम्मा व विधायक नारायण गौड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विधार्थी को उच्चतम शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा विकास पर जोर देने लिए कॉलेज व विद्यालय के निर्माण पर जोर देना होगा।

स्कूल के बच्चों ने कन्नड़ व हिंदी और लोक गीतों पर नृत्य किया। खेलकूद में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों व मेधावी छात्र व छात्राओं को प्ररस्ति पत्र देकर अतिथियों ने सम्मान किया।

समारोह में प्रेमकुमारी, शिवण्णा, चंद्रशेखर, रेवअन्ना, रामे गौड़ा सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहे।

---

व्यवहार से ही प्रिय बनता है व्यक्ति
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन स्थित श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ में आचार्य महेन्द्र सागर सूरी ने कहा कि अच्छे लोग अच्छे लोगों के साथ ही नहीं बुरे लोगों के साथ भी अच्छा व्यवहार करते हैं।

परन्तु ओछे लोग अपनों और मित्र के साथ भी दगाबाजों जैसा व्यवहार करते हैं। व्यक्ति अपने व्यवहार से ही जनप्रिय, परिवार का प्रिय और मित्रप्रिय बनता है। आप अपने व्यवहार का मूल्यांकन कीजिए।

यदि उसमें कहीं पर भी ओछापन हो तो आज ही और जल्द से जल्द अपने जीवन से दूर करने का संकल्प ही नहीं अपितु प्रयास भी प्रारंभ कीजिए। व्यक्ति अपने व्यवहार वृत्ति से ही प्रिय अप्रिय होता है। प्रिय व्यवहार से वह परायों को भी प्रिय हो जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग