बैंगलोर

कर्नाटक में एमएमआर 57, सतत विकास लक्ष्य हासिल

राज्य ने मातृ मृत्यु अनुपात के संबंध में सतत विकास लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसके अनुसार 2030 तक एमएमआर 70 से कम होना चाहिए।
less than 1 minute read
Apr 06, 2025
health

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने शुक्रवार को मातृ मृत्यु संबंधित आंकड़े सामने रखे। उन्होंने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को कम करने के लिए  सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सुधार भी हुआ है। राज्य ने मातृ मृत्यु अनुपात के संबंध में सतत विकास लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसके अनुसार 2030 तक एमएमआर 70 से कम होना चाहिए। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राज्य का एमएमआर 57 है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष के प्रथम तीन महीनों में भी मातृ मृत्यु दर में कमी आई है।

वर्ष - मातृ मृत्यु - जीवित जन्म - मातृ मृत्यु दर

2020-21     -     714   -     930528     -     77

2021-22     -     635   -     876419     -     72

2022-23     -     594     -         954702     -     62

2023-24     -     550     -         934822-           59

2024-25     -     530     -         931850     -     57

Updated on:
06 Apr 2025 06:30 pm
Published on:
06 Apr 2025 06:30 pm