23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के अनकेल में बड़ा हादसा, गेस्ट हाउस में फटा सिलेंडर, 20 से ज़्यादा लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

Anekal Cylinder Blast: कर्नाटक के अनेकल के बोम्मासंद्रा में एक पीजी में गैस सिलेंडर फटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर है। पुलिस हादसे के कारण और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Gas cylinder explodes in Anekal

अनेकल में गैस सिलेंडर फटा (फोटो- एएनआई)

Cylinder Blast News: कर्नाटक के बेंगलुरु के पास अनेकल तालुक के बोम्मासंद्रा इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक पेइंग गेस्ट (पीजी) यानी गेस्ट हाउस में गैस सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारण की जांच अभी जारी है।

गेस्ट हाउस में हुआ धमाका, मच गई भगदड़

पुलिस के मुताबिक हादसा बोम्मासंद्रा स्थित एक पीजी में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग रह रहे थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे और बड़ा नुकसान टल गया।

घायलों में पश्चिम बंगाल और बिहार के मजदूर शामिल

पुलिस ने बताया कि घायल हुए ज्यादातर लोग पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं, जो इस पीजी में रह रहे थे। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कम से कम 8 लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव का काम कई घंटों तक चलता रहा।

पीजी के मालिक से होगी पूछताछ

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस पीजी में हादसा हुआ, वहां जरूरत से ज्यादा लोग रह रहे थे और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस को शक है कि यह गेस्ट हाउस जरूरी अनुमति के बिना चल रहा था और फायर सेफ्टी नियमों का भी पालन नहीं किया गया। अब फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी ताकि धमाके की सही वजह सामने आ सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान भवन मालिक, पीजी संचालकों और प्रबंधन से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी।खबर अपडेट की जा रही है।

बोम्मासंद्रा बेंगलुरु के बाहरी हिस्से का औद्योगिक इलाका

बोम्मासंद्रा बेंगलुरु के बाहरी हिस्से का बड़ा औद्योगिक इलाका है, जहां कई फैक्ट्रियां और वेयरहाउस मौजूद हैं। यहां बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आए मजदूर काम करते हैं और आसपास के पीजी व किराये के मकानों में रहते हैं। ऐसे में इस हादसे ने एक बार फिर भीड़भाड़ वाले गेस्ट हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।