23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शनकारियों की निहंग सिखों से झड़प, सामने आया वीडियो

CJP Protest update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच CJP प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
2 min read
Google source verification
CJP protesters clash with Nihang Sikhs at Jantar Mantar

दिल्ली के जंतर-मंतर पर निहंग सिखों से प्रदर्शनकारियों की झड़प (Screen Grab- ANI)

CJP Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गुरुवार अलसुबह से ही हजारों लोग प्रदर्शन स्थल पर जुटे हुए हैं। इसी बीच CJP प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को शांत कर दिया। वीडियो सामने आने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था।

क्या सीजेपी ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया?

राष्ट्रीय राजधानी में कथित नीट पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। CJP और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व को बातचीत जारी रखने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया, जिसके चलते गतिरोध बरकरार है।

इससे पहले 20 जुलाई को CJP के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगें उनके सामने रखीं, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी। CJP के अनुसार, मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस मुद्दे पर उचित स्तर पर चर्चा की जाएगी।

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में मौन आंदोलन शुरू कर दिया है। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में कहा था प्रधानमंत्री मोदी सर्वोच्च नेता है। जनता के सवाल उन तक पहुंचना जरूरी है।

सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई कल

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। जनहित याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की सड़कों को बंधक बना लिया है। कई सड़के बंद होने की वजह से आम नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया ने कहा, ठीक है, मामले में कल सुनवाई होगी।