बैंगलोर

आंध्र प्रदेश कांग्रेस ने की भाजपा को हराने की अपील

मंगलवार को आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 6:20 PM IST
congress

बेंगलूरु. आंध्र प्रदेश कांग्रेस ने कर्नाटक में रहने वाले तेलुगुभाषियों को खुला पत्र जारी कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन करने की अपील की है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। रेड्डी ने कहा, संयुक्त आंध्र प्रदेश को जब दो भागों में विभाजित किया गया तब केन्द्र सरकार ने विभाजित आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी।

हालांकि बाद में केन्द्र में आई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत एनडीए सरकार इस वादे से मुकर गई और करोड़ों तेलुगुभाषियों को निराशा हुई है। आंध्र प्रदेश में इसके लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और कांग्रेस सांसदों ने आंध्र से लेकर दिल्ली तक अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित और राज्यहित में काम करती है न कि भाजपा की भांति सत्ता में आने के बाद अपने वादों से मुकर जाती है।

उन्होंने कहा कि हमने तय किया हैकि आंध्र प्रदेश के साथ भाजपा ने जो छल किया है इसके लिए उसे करारा सबक सिखाया जाए। इसलिए हमने कर्नाटक में रहने वाले लाखों तेलुगुभाषियों के नाम खुला पत्र जारी किया है और उनसे १२ मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की है। रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव पूरे देश के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा को आसन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा और भाजपा की हार का यह सिलसिला लोकसभा चुनाव-2019 तक जारी रहेगा।

---------

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल से पूछे 5 सवाल
बेंगलूरु. भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर 5 सवाल दागते हुए इन सवालों का जवाब देने की चुनौती दी है। यहां मंगलवार को मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा कि कर्नाटक में 7,523 महिलाओं की हत्याए हुई है। 3,837 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है। इनमे 600 महिलाएं दलित समुदाय की हैं। साथ में 24,751 यौन उत्पीडऩ के मामले दर्ज हुए हैं। क्या राहुल गांधी महिलाओं के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राज्य में मोमबत्ती जुलूस निकालने के लिए तैयार है?

रैलियों में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ का नारा लगाने वाले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए बलात्कार के आरोप से घिरे ्रके. सी. वेणुगोपाल को क्यों कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है? गोरखपुर के अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति रुकने से शिशुओं की मौत पर हाय-तौबा मचाने वाले राहुल कर्नाटक में प्रति दिन 14 शिशुओं की मौत पर क्यों खामोश हैं? गर्भवती महिलाओं के लिए भाजपा सरकार ने 'मडिलूÓ योजना लागू की थी योजना का लाभ 5 लाख से अधिक गरीब गर्भवती महिलाओं को मिला था ऐसी कल्याणकारी योजना को कांग्रेस सरकार ने क्यों रोक दिया? भाजपा सरकार की भाग्यलक्ष्मी योजना को कांग्रेस सरकार ने क्यों निरस्त किया? उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों के दौरे में उनको भाजपा के प्रति अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला है। मोर्चा की अध्यक्ष भारती शेट्टी उपस्थित थी।

Published on:
Also Read
View All