2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भ्रष्टाचारियों से घिरे हैं मोदी और शाह, ऐसा क्यों बोले सुरजेवाला

उन्होंने कहा कि एक ओर येड्डि गिरोह है तो दूसरी ओर रेड्डी गिरोह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 2 May 2018, 5:37 PM IST

surjewala

कर्नाटक की जनता इन लोगों से प्रभावित नहीं होगी और ऐसे लोगों को अस्वीकार कर कांग्रेस को दोबारा राज्य की सत्ता में लाएगी

बेंगलूरु. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भ्रष्टाचारियों के झुंड से घिरे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए घोषित भाजपा उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट है कि ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया गया, जिन पर कई मामले दर्ज हैं और यह भाजपा की हार सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के झुंड ने मोदी और शाह को घेर रखा है। एक ओर येड्डि गिरोह है तो दूसरी ओर रेड्डी गिरोह जिसकी अगुवाई हजारों करोड़ रुपए के लौह अयस्क खनन घोटाले को लेकर प्रसिद्ध हुए जी. जर्नादन रेड्डी कर रहे हैं। कर्नाटक की जनता इन लोगों से प्रभावित नहीं होगी और ऐसे लोगों को अस्वीकार कर कांग्रेस को दोबारा राज्य की सत्ता में लाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने बल्लारी में आठ विधानसभा सीटों का टिकट उन लोगों को दिया जिन्होंने देश के प्राकृतिक संसाधनों को लूटा था। भाजपा के उम्मीदवारों में येड्डियूरप्पा हैं जिन पर कई अदालतों में कई मामले चल रहे हैं जबकि तीन ऐसे उम्मीदवार हैं जो धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं।यहां तक की भाजपा ने अपने विवादास्पद नेताओं के बेटों को भी टिकट दिया है।

सुरजेवाला से जब पूछा गया कि कांग्रेस में भी वंशवाद की परंपरा शीर्ष नेतृत्व में चल रही है तब उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी या राहुल गांधी पार्टी में चुनाव जीतकर यहां तक पहुंचे हैं और उन्हें जनता ने वोट देकर लगातार जिताया है। भ्रष्टाचार पर जब पूछा गया कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी से गठबंधन किया था, उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस की भूमिका छोटी थी और यादव पर अब भी कई मामले चल रहे हैं जिसका कांग्रेस कभी बचाव नहीं करती।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक