बैंगलोर

एटीएम से कैश चुराने का प्रयास विफल

अत्याधुनिक तकनीक के कारण टली वारदात
less than 1 minute read
atm
एटीएम से कैश चुराने का प्रयास विफल

बेंगलूरु. राजाजी नगर थानांतर्गत सोमवार तड़के एक अज्ञातव्यक्ति ने एटीएम मशीन से रुपए चुराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार डॉ.राजकुमार रोड पर नवरंग बार के करीब आंध्र बैंक का एक एटीएम है। अभिनेता अंम्बरीश के निधन होने पर सभी पुलिस कर्मचारियों को कंठीरवा स्टूडियों के पास सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इसी मौके का लाभ उठाकर एक व्यक्ति ने तड़के 3.30 बजे करीब मंकी कैप पहने एटीएम केंद्र में घुसा था। उसने सबसे पहले अंदर लगे सीसीटीवी पर कोई कैमिकल छिड़का, फिर गैस कटर से मशीन को काट कर रुपए चुराने का प्रयास किया।
एटीएम मशीन काटते समय बैंक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे खतरे के अलार्म ने मुंबई स्थित निशा सिक्यूरिटी कंपनी के ऑफिस को संकेत दे दिया। कपंनी ने शीघ्र आंध्र बैंक राजाजी नगर शाखा के मुख्य प्रबंधक एम.सिरिल और सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। सिरिल ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के घटना स्थल पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। उसके पकडऩे के लिए शहर में नाकाबंदी की गई। फिर भी उसका पता नहीं चला। पुलिस जांच कर रही है।

अंबरीश के एक और प्रशंसक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
मंड्या. अभिनेता अंबरीश के निधन से दुखी दूसरे प्रशंसक ने आत्महत्या कर ली। मद्दुर पुलिस के मुताबिक गोवरणहल्ली गांव निवासी सुनेन्द्र जीएस (46) ने रविवार रात सर विश्वेश्वरैया स्टेडियम में अंबरीश के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के बाद घर जाकर आत्महत्या कर ली। सुरेंद्र ने बाएं हाथ पर अम्बरीश का टैटू बनवा रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Published on:
27 Nov 2018 12:40 am
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा