7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चन्नरायपट्टण में तनाव

दो गुटों के बीच हुए झगड़े का नतीजा
less than 1 minute read
Google source verification
tension

चन्नरायपट्टण में तनाव

बेंगलूरु. हासन जिले के चन्नरायपट्टण में रविवार रात दो गुटों के बीच झगड़ा और एक-दूसरे की पिटाई से उपजे तनाव के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। किसी ने मकानों के सामने खड़ी दो मोटर साइकिल और ऑटो रिक्शा को आग लगा दी। दुकानों तथा मकानों पर पथराव किया। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गुट के लोगों ने रविवार को त्योहार मनाया था। इस गुट के कई ध्वज शहर भर में लगाए गए थे। दूसरे गुट के धार्मिक स्थलों और बहुलता वाले क्षेत्रों में ध्वज लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया और ध्वजों को निकालने लगे। इसी बात पर दोनों गुट के लोगों में झगड़ा होने से तनाव उत्पन्न हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर दोनों समुदाय के लोगो को वहां से जाने को कहा। इस बीच किसी ने पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया। पुलिस ने मजबूर होकर लाठी चार्ज कर दिया। इस बीच किसी ने वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने अग्निशमन बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू किया। कुछ क्षेत्रों में दुकानों के ताले तोड़़कर लूटमार की गई। दुकानों से नकदी, अनाज, दवाएं और अन्य चीजें लूटी गईं। तनाव बढऩे पर दूसरे स्थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। शहर में भारी बल तैनात किया गया है। सोमवार सुबह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक प्रकाश गौड़ा ने सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और सोमवार को सभी समुदाय के लोगो और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने का अनरोध किया और कहा कि अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग