बैंगलोर

गुरु के वचनों पर विश्वास कर चल देते और सारे काम पूरे हो जाते

कन्या मंडल ने रक्षा बंधन किया, जिसकी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 7:38 PM IST
janism
गुरु के वचनों पर विश्वास कर चल देते और सारे काम पूरे हो जाते

बेंगलूर. विजयनगर में साध्वी मणिप्रभा के सान्निध्य में मरुधर केसरी मिश्रीमल व वरिष्ठ प्रवर्तक रूपमुनि की जयंती मनाई गई।
साध्वी ने कहा कि मरुधर केसरी सूर्य के समान इस संसार को दैदीप्यमान कर गए। इस संसार को अंधकार से प्रकाश की ओर लेकर गए। इन दोनों गुरुओं का जन्म मारवाड़ की धरती पर हुआ। दोनों ने ही विद्या अध्ययन से अपने जीवन को चमकाया।

भक्त गुरु के वचनों पर विश्वास रखकर चल देते और उनका सहज ही सारे काम पूरे हो जाते हैं। इस अवसर पर सभा में केसरीमल बुरड़, फे्रजर टाउन अध्यक्ष सुजानमल बुरड़, कर्नाटक जैन कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष सुरेश कुमार छल्लाणी, अशोक धोका, कर्नाटक कॉन्फ्रेंस महिला अध्यक्ष संतोष बोहरा, इंदिरा चेलावत, जसवंत कुमार गन्ना आदि ने गीतिका प्रस्तुत की। कन्या मंडल ने रक्षा बंधन किया, जिसकी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन राकेश कुमार आंचलिया ने किया।


श्रमण संघ की शान थे संत मिश्रीमल
श्रीरामपुरम जैन स्थानक में साध्वी दिव्यज्योति ने कहा कि इस भारत भूमि ने अनेकानेक महापुरुषों को जन्म देकर अपना गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस भारत की धरती ने लाखों वीर भी पैदा किए, तो उत्कृष्ट भक्त और संतों को भी जन्म दिया। महान पुरुषों का जीवन किसी विराट वृक्ष की भांति होता है। न जाने कितने ग्रीष्म, पतझड़, बसंत, पावस के झंझावातों को झेलकर वह विराट महापुरुष अपनी जीवन यात्रा करता है। ऐसे ही महान गुणों के धारक श्रमण संघ के संत मरुधर केसरी मिश्रीमल थे।

उनका जीवन त्याग, तप, साधना, संयम आदि से परिपूर्ण था। वे श्रमण संघ की शान, भक्तों की जान, गरीबों और मानवता के मसीहा थे। वक्ता अमित सुधा ने कहा कि आज दुनिया में व्यक्ति को नहीं, व्यक्ति के व्यक्तित्व को याद किया जाता है। संत मिश्रीमल को नहीं, हम आज उनके गुणों का स्मरण कर रहे हैं।

अच्छे साहित्यकार थे संत मिश्रीमल
बेंगलूरु. श्वेतामबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अलसूर के तत्वावधान में महावीर भवन में साध्वी नेहाश्री के सान्निध्य में संत मरुधर केसरी मिश्रीमल की जयंती गुणानुवाद के साथ मनाई गई। साध्वी ने कहा कि मरुधर केसरी समन्वयवादी समाज के हित चिंतक संत थे। करुणा भावना से ओतप्रोत होने से कई गौशाला के प्रेरक थे। बचपन के संघर्षों ने उन्हें मजबूत बनाया।

वे एक अच्छे साहित्यकार भी थे। इस अवसर पर 31 उपवास के तपस्वी राजेश लोढ़ा का शॉल व स्मृति प्रतीक से अभिनंदन किया गया। सभा में नेमीचंद चोरडिय़ा, श्रीपाल बांठिया, चंदनबाला लोढ़ा, जिनेन्द्र बांठिया ने भी विचार व्यक्त किए। संघ अध्यक्ष जीवराज लोढ़ा ने स्वागत किया। संचालन मंत्री चंद्रप्रकाश मुथा ने किया।

Published on: