10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मधुरवाणी सबसे बड़ा वशीकरण मंत्र

कटु वचन तलवार से भी तीक्ष्ण होते हैं, जिनके घाव हमेशा पीडि़त करते रहते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 26 Aug 2018, 7:26 PM IST

janism

मधुरवाणी सबसे बड़ा वशीकरण मंत्र

बेंगलूरु. जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में महावीर धर्मशाला में जयधुरन्धर मुनि ने कहा कि हर व्यक्ति यही चाहता है कि दुनिया उसके वश में हो। पिता अपने पुत्रों को, सास बहुओं को, मालिक नौकरों को वश में रखना चाहता है, लेकिन अपने आधिपत्य, दबाव में किसी को वश में नहीं किया जा सकता। वश में रखने के लिए सबसे बड़ा वशीकरण मंत्र मधुरवाणी है।

मधुर वचनों से शत्रु को भी मित्र बनाया जा सकता है। कटु वचन तलवार से भी तीक्ष्ण होते हैं, जिनके घाव हमेशा पीडि़त करते रहते हैं। शब्दों के दांत नहीं होते पर दर्द काटने से भी ज्यादा होता है। अत: व्यक्ति को तोल मोल कर ही बोलना चाहिए। जो बोलने से पहले सोच लेता है उसको बाद में पछतावा नहीं रहता। सभा में संतोषदेवी बोहरा ने मासखमण की दीर्घ तपस्या के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। उनका सम्मान किया गया। जयमल जैन महिला मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की। रविवार को रक्षा बंधन पर विशेष प्रवचन होगा।

----

व्यक्ति के हाथ है अपनी महिमा बढ़ाना और गिराना

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चिकपेट शाखा के तत्वावधान में गोड़वाड़ भवन में उपाध्याय रविंद्र मुनि के सान्निध्य में रमणीक मुनि ने कहा कि अपनी महिमा को बढ़ाना और गरिमा को गिराना व्यक्ति के ही हाथ में है, यह सब जुबान और वाणी से होता है। उन्होंने वाणी के गुणों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिष्य गुरु रूपी वृक्ष का फल होता है। फल से ही वृक्ष की पहचान होती है।

जो सहृदयी और दिलवाले होते हैं ऐसे लोगों की वाणी निपुण होती है। जहां वाणी में प्रेम आता है वहां पूर्णता आ जाती है। प्रेम में कड़वी वाणी भी मीठी रहती है। मुनि ने संघ, समाज में राग, द्वेष एवं विघटन से जुड़े लोगों को वाणी के सदुपयोग भरी प्रेरणादाई सीख भी दी। प्रारंभ में उपाध्याय रविंद्र मुनि ने मंगलाचरण कराया। सभा के दौरान ऋषि मुनि ने गीतिका सुनाई।

महामंत्री गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि चौमुखी जाप के लाभार्थी ललित कुमार संगीता गुलेच्छा का जैन दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। हनुमंतनगर की श्राविका शांतिबाई मूथा खींवसरा ने 31 उपवास-मासखमन का पच्चखान तथा 9 उपवास करने वाली कविता गिरिया ने भी पचकान लिया। उनको चिकपेट महिला शाखा की मंत्री पुष्पा बोहरा, उपाध्यक्ष मंजू बाफना, कोषाध्यक्ष सरलाबाई ओस्तवाल ने सम्मानित किया।