10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र राखी बंधवाने से सच्ची रक्षा नहीं

जैन परंपरा में भाई को दुर्गति से बचाना वह सच्ची रक्षा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 26 Aug 2018, 7:07 PM IST

janism

मात्र राखी बंधवाने से सच्ची रक्षा नहीं

बेंगलूरु. सीमंधर शांति सूरी जैन ट्रस्ट, वीवीपुरम में आचार्य चंद्रभूषण सूरी ने कहा कि हिंदू संस्कृति में रक्षाबंधन का महत्व काफी है, लेकिन इस त्यौहार का सुख सब भूल गए लगते हैं। उन्होंने कहा कि अबला नारी को अनेक प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

इसलिए एक भाई का फर्ज निभाने का याद रहे इसके लिए इस त्यौहार का पालन आज भारतीय परम्परा में बनी है,लेकिन जैन परंपरा में भाई को दुर्गति से बचाना वह सच्ची रक्षा है। नरक की काबिल पीड़ा में मेरा भाई फंस न जाए। व्यसन एवं फैशन उसे नरक में न ले जाए, उसे त्यागने की प्रेरणा भरे वचन देना वह सच्ची रक्षा है। इस मौके को प्राप्त कर हर बहन को अपने भाई को जीवन सुधारने की प्रेरणा देनी चाहिए। सभा में मुमुक्षु रत्ना सविता ने 31वें एवं अंतिम उपवास का प्रत्याख्यान गाजे बाजे के संग आकर लिया। उसका बहुमान किया गया।

प्रेरक वचन: सम्मान की रक्षा का दिन है रक्षाबंधन पर्व
बेंगलूरु. राजाजीनगर में साध्वी संयमलता, साध्वी अमित प्रज्ञा, साध्वी कमल प्रज्ञा, साध्वी सौरभप्रज्ञा के सान्निध्य में रक्षाबंधन पर्व सामूहिक भाई-बहन के अनुष्ठान के साथ सानंद संपन्न हुआ। सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद साध्वी संयमलता ने कहा कि रक्षाबंधन का दिन बहनों के सम्मान की रक्षा का दिन है। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम का अनुपम उदाहरण है।

रक्षा का अर्थ प्रेम, दया, सहयोग और सहानुभूति है। रक्षा की भव्य भावना से उत्प्रेरित होकर ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने धनुष उठाया, श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र, शिवशंकर ने त्रिशूल और साधु संतों ने रजोहरण लिया। मंत्र उच्चारण के साथ सामूहिक रक्षाबंधन का आयोजन हुआ, जिसमें 350 सजोड़े भाई-बहन ने भाग लिया। साध्वी संयमलता ने सभी भाइयों को खड़े होकर बहनों के रक्षा की प्रतिज्ञा दिलवाई। बहनों ने भी घर की लज्जा बचाए रखने का संकल्प लिया। बेस्ट भारतीय वेशभूषा आयोजित की गई। सरला दुगड़ ने 30 व ममता मखाणा ने 24 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। रविवार को गुरु मरुधर, रूप जयंती
मनाई जाएगी।