साधना व आराधना से खुद को जोड़ो
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूति पूजक संंघ में आचार्य महेंद्र सागर सूरी ने कहा कि दुनिया में अधिकतम लोग दिन में जागते हैं, थोड़े से लोग ही दिन में सोते हैं और रात में अधिकतर लोग सोते हैं और थोड़े से लोग ही जागते हैं। उन्होंने कहा कि रात को जागने वालों के तीन प्रकार है। योगी जब लोग सोए होते हैं तब वह योग साधना में मस्त होते हैं। भोगी वासना के खातिर जागते हैं और रोगी वेदना के खातिर जागते हैं। योगी योग में रातें बिताकर परम लक्ष्य पर पहुंचता है, इसलिए योगी का रातों में जागना सार्थक है। उन्होंने कहा कि वासना त्यागो, वेदना छोड़ो, साधना, आराधना से खुद को जोड़ो। कभी वासना आ जाए तो उसे दफना कर खत्म करो और कभी रोग आ जाए तो समता से सहन करते हुए सामना करो।.