10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संयम के साधक ने संयम की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

गुरुकुलवास के समस्त साधु-साध्वी रहे उपस्थित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 26 Aug 2018, 6:56 PM IST

mahashraman

संयम के साधक ने संयम की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

चेन्नई. आचार्य महाश्रमण ने शनिवार को समस्त चारित्रात्माओं को अपने संयम के पालन के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक रहने और उनकी अनुपालना करने की पावन प्रेरणा दी। संयम की साधना को सबके लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि संयम की साधना जितनी पूर्ण जागरूकता के साथ होगी, वह आदमी के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो सकती है।

यहां माधवरम स्थित चातुर्मास स्थल 'महाश्रमण समवसरणÓ में मंचस्थ आचार्य के दोनों ओर गुरुकुलवास में उपस्थित लगभग समस्त साधु-साध्वियां उपस्थित थे। अवसर था श्रावण मास के शुक्लपक्ष चतुर्दशी का। प्रत्येक महीने में दो बार आने वाली चतुर्दशी तिथि को साधु-साध्वीवृंद आचार्य की मंगल सन्निधि में उपस्थित होते हैं।

आचार्य ने 'ठाणंÓ आगम आधारित पावन प्रवचन में कैवलिकी साधना को विवेचित करते हुए कहा कि साधु की आराधना अच्छी होनी चाहिए। साधु को प्राप्त संयम रत्न और चारित्र रत्न के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। संयम के प्रति जागरूक रहने से उनका जीवन भी अच्छा हो सकता है और साधना के पथ पर आगे की दिशा में और आगे गति कर सकते हैं।

संयम की साधना के प्रति प्रमत्त रहने वाले, जागरूकता बरतने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वीकार्य महाव्रतों के साथ-साथ समितियों और गुप्तियों के प्रति भी जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। व्यवहार में लचीलापन हो लेकिन किसी बात पर दृढ़ता के साथ कायम भी रहने का प्रयास करना चाहिए। संयम की समुचित अनुपालना हो तो साधना भी अच्छी हो सकती है।

प्रवचन के बाद भारत के पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति बी.डी. जत्ती के पुत्र व वासव समिति के अध्यक्ष अरविन्द जत्ती ने अपनी 'वचनÓ की 23वीं भाषा में अनुवादित पुस्तक को आचार्य के समक्ष विमोचित किया। इस पर रायचंद खटेड़ भी उपस्थित थे।

भक्तों ने लिया आचार्य से आशीर्वाद
बेंगलूरु. बेंगलूरु उत्तर के 13 उपनगरीय क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने चेन्नई पहुंचकर आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। उन्होंने आचार्य से अपने क्षेत्र में 2019 के प्रवास में स्पर्श करने व एक आयोजन की स्वीकृति की विनती की। इस मौके पर चातुर्मास प्रवास समिति के अध्यक्ष मूलचंद नाहर, हस्तीमल हिरण, चेनराज सुराणा, राजेश मुथा, अभय चिंडालिया, बालचन्द गांधी आदि उपस्थित थे।