इस अवसर पर सम्मेद शिखर विधान भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि त्यागी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अनीता हेगड़े, चक्रेश्वरी महिला समाज अध्यक्ष डॉ. एसडी प्रेमकुमारी तिम्मम्पा, जितेंद्र कुमार, विमुक्त कुमार थे। धर्मसभा में आचार्य कुमुदनंदी ने कहा कि भगवान के अंदर सद्गुण ही सद्गुण हैं और हमारे अंदर सद्गुण और दुर्गुण है। मनुष्य सद्गुण और दुर्गुण का जोड़ है।