जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
सरकारी दर पर होगी चने की खरीद
कलबुर्गी. राज्य सरकार ने हरे और काले चने की सरकारी खरीद की अनुमति प्रदान कर दी है। यह खरीद प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी के जरिये जिला स्तर पर की जाएगी। जिलाधिकारी आर वेंकेटेश ने कहा कि नई फसल आने के बाद सोसायटी सरकारी दर पर खरीद प्रक्रिया शुरू कर देगी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के बाद अधिकारियों ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि केन्द्र सरकार ने दोनों उत्पादों की खरीद के लिए पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी है। हरे चने के लिए 6,975 और काले चने की खरीद के लिए 5,600 रुपए निर्धारित किया गया है। हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में उत्पादित हरे और काले चने की पूरी खरीद करने संबंधी प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जा चुका है। जिले में हरे चने की खेती 47,000 हेक्टेयर और काले चने की खेती 24,000 हेक्टेेयर में की गई है। पूरा उत्पादन 3.72 लाख क्ंिवटल होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सरकारी खरीद के लिए जिले में 44 केन्द्र खोले गए थे। इस वर्ष भी सोसायटी की ओर से ऐसे केन्द्र खोले जाएंगे।