पांच हजार चालीस प्रकार की मिठाइयों व व्यंजनों का भोग लगाया गया। देवी प्रतिमा का 16 शृृंगार कर सैकड़ों साडिय़ों, अनेक प्रकार के फल, आभूषण व मेवों से गोद भराई की गई। इस अवसर पर डॉ. वसंत विजय की निश्रा में सवा किलो वजन के अति विशिष्ट यंत्र से महापूजन किया गया। साथ ही, 1008 मां के विभिन्न नामों से कुमकुम अर्चना-आराधना भी की गई। कार्यक्रम में अमेरिका, मुंबई, बेंगलूरु, सूरत, चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों से भक्तों ने भाग लिया व संत से आशीर्वाद लिया। शाम को संगीतमय भजन संध्या में कलाकारों ने देर रात्रि तक भक्तिमयी प्रस्तुतियां दीं।