बैंगलोर

बोरिंग इंस्टीट्यूट: लॉकरों से नकद राशि, आभूषण और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त

करीब 3.9 करोड़ रुपए नकद मिले
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 7:31 PM IST
note
बोरिंग इंस्टीट्यूट: लॉकरों से नकद राशि, आभूषण और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त

लॉकर्स के दुरुपयोग की शिकायतें मिलने के बाद हुई कार्रवाई

बेंगलूरु. सेंट माक्र्स रोड स्थित बोरिंग इंस्टीट्यूट पर की गई कार्रवाई में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को तीन लॉकर्स से करीब 3.9 करोड़ रुपए नकद, कीमती आभूषण और करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए। बताया गया है कि ये सभी लॉकर एक व्यवसायी अविनाश अमराल के नाम पर हैं, जो जेसी रोड पर टायर का शोरूम चलाता है। अविनाश बोरिंग इंस्टिटयूट का सदस्य है और उसके पास तीनों लॉकर थे। बोरिंग इंस्टिट्यूट में कुल 126 लॉकर हैं।

इंस्टीट्यूट का लॉकर्स के बेजा इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थीं, इसके बाद सभी सदस्यों को नोटिस देकर अपने लॉकर्स का निरीक्षण करवाने को कहा गया। अविनाश ने बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद ऐसा नहीं किया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इंस्टीट्यूट प्रशासन ने लॉकर तोडऩे का निर्णय किया।

अविनाश के लॉकर तोडऩे पर बैगों में भर कर रखे गए नकद 3.90 करोड़ रुपए नकद, कीमती सोने के आभूषण, बिस्किट तथा करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज निकले। तब इसकी सूचना कब्बन पार्क पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला आयकर विभाग को सौंप दिया। आयकर अधिकारियों ने नकदी, आभूषण और दस्तावेज व कागजात कब्जे में ले लिए और मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि अविनाश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

------

आठ वन संपदा तस्कर गिरफ्तार
बेंगलूरु. महालक्ष्मी ले आउट पुलिस ने आठ तस्करों को गिरफ्तार कर हिरण की खालें और सींग जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों को किर्लोस्कर कॉलोनी के पास कई बोरों में भरी खालें और सींग बेचने का प्रयास करते समय पकड़ा गया। उनके नाम उत्तर कन्नड़ जिले के मंजुनाथ (30), कृष्णा (60), उदय गंगाधर (48), राम नायक (59), महेन्द्र हेगड़े (19), मंजुनाथ (24), राघवेंद्र नारायण पुजारी (27) और सुनील नायक (30) को गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जेे से एक तंदुए और हिरण की चार खालें और छह सीग जब्त किए गए। सभी आरोपी तस्कर हैं और उन्होंने उत्तर कन्नड़ जिले के जंगलों में कई जानवरों के शिकार किए थे। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने इससे पहले कई जानवरों की खालें और सींग गोवा और महाराष्ट्र में भी बेचे।

Published on:
Also Read
View All
रस्सी, बोरियां और परफ्यूम खरीदी, फिर ससुराल के 7 लोगों की हत्या! बेंगलुरु मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह