10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार, व्यवहार बनाना होगा उदार

आचार्य महेंद्र सागर आदि ठाणा का शनिवार को हर्षोल्लास के साथ प्रवेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 22 Jul 2018, 7:02 PM IST

jainism

आचार, व्यवहार बनाना होगा उदार

बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेताम्बर संघ शांतिनगर के तत्वावधान में आचार्य महेंद्र सागर आदि ठाणा का शनिवार को हर्षोल्लास के साथ प्रवेश हुआ। इस अवसर पर अनेक मंडल की महिलाएं मंगल कलश लिए साधुओं के प्रवेश पर अभिनंदन करती हुए जुलूस की अगवानी कर रही थीं।

ढोल-नगाड़ों के साथ युवा नाचते, जयकारे लगाते चल रहे थे। जुलूस आयोजन स्थल पर पहुंच धर्मसभा में बदला। संघ अध्यक्ष फूलचंद व छगनलाल ने स्वागत किया। सभा में आचार्य ने कहा कि हम सब को पंथ और सांप्रदायिकता के घेरे से निकलकर विचार, आचार को उदार बनाना होगा। देश की सड़कों को चौड़ा कर दिया, मंदिर के शिखरों को ऊंचा कर दिया।

अपने मकानों को आलीशान कर दिया। ये अधूरा विकास है। हम विचार, व्यवहार में भी उदार बनें। संकीर्णता को छोड़ें। बालक-बालिकाओं ने गीत नृत्य प्रस्तुति दी। विधायक एन.ए. हैरिस, राष्ट्रीय युवा प्रवक्ता शकील, कई संघों से आए पदाधिकारियों ने चातुर्मास सफल होने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आचार्य द्वारा लिखित संपादित किताबों का गणमान्य व्यक्तियों ने विमोचन किया। आयोजन में देश भर से श्रद्धालु उपस्थित हुए।

---
आचार्य विजय चंद्रभूषण का मंगल प्रवेश कल
बेंगलूरु. सीमंधर शांतिसूरी जैन ट्रस्ट वीवीपुरम के तत्वावधान में आचार्य विजय चंद्रभूषण सूरीश्वर आदि ठाणा 6 साध्वी तत्त्वरक्षिताश्री का चातुर्मास प्रवेश 23 जुलाई को सुबह 8.30 बजे सज्जनराज रोड से जुलूस के साथ शुरू होकर डायगनल रोड स्थित संभवनाथ जैन भवन में होगा।

---

नोटबुक्स वितरित की
मण्ड्या. पालहल्ली गांव में शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कन्नड़ रक्षण वैदिके संघ की ओर सें 38 विद्याथियों को नोटबुक्स वितरित की गई। वैदिके के अध्यक्ष शंकर ने बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजशेखर, ग्राम पंचायत अध्यक्ष सुनील, शिक्षक रामकृष्णा आदि मौजूद थे।
---
धूमधाम से मनाया जातरा महोत्सव
मण्ड्या. भारतीनगर में गुरु सिद्दप्पा का एक दिवसीय जातरा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आरती में स्थानीय लोगों के अलावा आस पास गांवों सें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दोपहर बाद मंदिर में विराजमान प्रतिमा को गाजे-बाजे से बाहर लाकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर को भव्य फूलों व विद्युत रोशनी से सजाया गया।