
बेंगलूरु. चामराजनगर जैन संघ का दीपावली स्नेह मिलन बी.आर. हिल्स स्थित विवेकानन्द आश्रम में हुआ। मुकेश कुमार दक को अध्यक्ष, प्रकाश चंद मारू को मंत्री, मिश्रीलाल सुकलेचा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
रतनलाल दक, कन्हैयालाल श्रीमाल, गणपतलाल बोहरा, प्रकाशचंद पितलिया, नाथूलाल भटेवरा, प्रकाशचंद नंगावत, संजय कुमार श्रीमाल उपस्थित थे।
---
देवता मार्केट क्लॉथ मर्चेन्ट एसोसिएशन चिकपेट
बेंगलूरु. देवता मार्केट क्लॉथ मर्चेन्ट एसोसिएशन चिकपेट के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन हुआ। अध्यक्ष हंसराज बोहरा, मंत्री अमर चौधरी, कोषाध्यक्ष घेवरचंद, ललित कुमार, गौतमचंद परमार, पांडुरंगा, आंनद कुमार, शेखर भाई आदि ने शिरकत की।
---
राजस्थान राजपूत परिषद
बेंगलूरु. राजस्थान राजपूत परिषद का दीपावली स्नेह मिलन हीरा फार्म में हुआ। मुख्य अतिथि उदयकुमार सिंह, भंवरसिंह बालावत, छैलसिंह बालावत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह, राजपूत समाज के उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, सचिव जेठूसिंह, मोहन सिंह, भगवान सिंह, फतेहसिंह, मनोहर सिंह ने किया।
---
ज्ञानमुनि का अगला चातुर्मास अक्कीपेट में
बेंगलूरु. ज्ञानमुनि का अगला चातुर्मास बेंगलूरु स्थित अक्कीपेट में होगा। अक्कीपेट संघ के 80 सदस्यों ने वेलूर में ज्ञानमुनि से चातुर्मास के लिए आग्रह किया था। संघ अध्यक्ष संपतराज बडेरा ने यह जानकारी दी।