10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनक की खनकती आवाज ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

वरिष्ठ सदस्य 90 वर्षीय रामनारायण को सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaini

खनक की खनकती आवाज ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

बेंगलूरु. पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन बैंगलोर का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ वायलिन वादक श्याम प्रकाश आहूजा ने संगीत लहरियों सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। खनक ने अपनी जादुई आवाज में गीतों की प्रस्तुति दी।

वरिष्ठ सदस्य 90 वर्षीय रामनारायण को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर नारायण नेत्रालय के सीइओ एस.के. मित्तल उपस्थित थे।

संचालन संजय चौररिया में किया। अध्यक्ष राज भसीन ने सबका स्वागत किया। उपाध्यक्ष रितु चौधरी ने आभार जताया।

---

मारवाड़ी युवा मंच स्टार्स
बेंगलूरु. हरियाणा भवन में मारवाड़ी युवा मंच स्टार्स का दीपावली स्नेह मिलन मनाया गया। शुुभारम्भ मुख्य अतिथि रेणुका सूद, प्रभात किशनपुरिया, रवि सिंघानिया, स्टार्स उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रौनक कुम्मत ने स्वागत किया। संचालन मधुर शाह, सोनम जैन, सीमा गुप्ता ने किया। सुशील बंसल, दीपक अग्रवाल, दीपक जैन, आनंद अग्रवाल, मेघा भोरा, रोहित अग्रवाल, पुनीत कंदोई, करण बिंदल, मनीष अग्रवाल, मनोज पोद्दार, सौरभ रूंगटा, नितेश टिबरेवाल, रमन जैन, प्रांजल सरावगी, पुनीत गोयल उपस्थित रहे।