बैंगलोर

सीएम ने अधिकारियों को फटकारा

मैं पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की व्यायामशाला में पला-बढ़ा हूं

2 min read
HDK
सीएम ने अधिकारियों को फटकारा

कुछ अधिकारी यह समझते हैं कि सरकार से मिलने वाले अनुदान को यूं ही रखा जाएगा

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को केवल एक सप्ताह की मोहलत दी जाती है। यदि इसके बाद भी वे सतर्क नहीं हुए तो ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि अधिकारियों ने अब तक उनका एक चेहरा ही देखा है। कुछ अधिकारी यह समझते हैं कि सरकार से मिलने वाले अनुदान को यूं ही रखा जाएगा।

मैं ऐसे अधिकारियों को सुधर जाने के लिए एक सप्ताह का समय देता हूं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पूरे पांच साल चलेगी, इस बारे में अधिकारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके पास पहले भी 20 माह तक सरकार चलाने का अनुभव रहा है। मैं पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की व्यायामशाला में पला-बढ़ा हूं और सरकार को निश्चित रूप से बचाकर रखूंगा।


मुख्यमंत्री पद भी स्थायी नहीं
कुछ नेता मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए दिनांक तय कर रहे हैं। उनकी इस इच्छा पर मैं क्यों कुछ कहूं। लेकिन सरकार का गठन करने के लिए 113 विधायकों का संख्या बल चाहिए। मुख्यमंत्री का पद आता है और चला भी जाता है कुछ भी स्थाई नहीं है। लेकिन जब तक मैं सत्ता में हूं तब तक पीडि़तों के आंसू पोछता रहूंगा। यही मेरा ध्येय है। हरेक शनिवार को वे पूरे दिन जनता दर्शन चलाते हैं। मेरी तरह जनता दर्शन कर पाना किसी के लिए संभव नहीं है।

उच्च शिक्षा मंत्री बोले
कोई विधायक जद-एस नहीं छोड़ेगा
बेंगलूरु. उच्च शिक्षा मंत्री जी टी देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा कि जद-एस का कोई भी विधायक पार्टी छोडऩे का साहस नहीं करेगा क्योंकि वे दुबारा नहीं चुने जाने का डर रहेगा। सरकार सुरक्षित है क्योंकि अभी कोई विधायक पार्टी छोडऩे के लिए इस्तीफा देकर चुनाव लडऩे का जोखिम नहीं लेगा।

Published on:
20 Sept 2018 06:13 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत