बैंगलोर

कांग्रेस आलाकमान को सिद्धू पर भरोसा

सिद्धू के एक अन्य करीबी नेता ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राुहल गांधी के काफी विश्वास पात्र हैं

2 min read
कांग्रेस आलाकमान को सिद्धू पर भरोसा

बेंगलूरु. कांग्रेस आलाकमान राज्य के मामले में अब भी सिद्धरामय्या पर काफी भरोसा करता है। पार्टी ने सिद्धू को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल कर इसका संकेत भी दिया था। फिर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सिद्धरामय्या का अगले सप्ताह से पहली बार परिवार और अपने कुछ खास राजनीति मित्रों के साथ विदेश यात्रा पर जाना कुमारस्वामी सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि हिसद्धरामय्या के विदेश यात्रा पर जाने के बाद उनके कुछ करीबी विधायक पाला बदलकर सरकार गिरा सकते हैं और ऐसे में सिद्धरामय्या विदेश दौरे पर होने का हवाला देकर खुद को पूरे मामले अलग कर सकते हैं। हालांकि, सिद्धरामय्या के करीबी नेता इसे सिर्फ विरोधियों का दुष्प्रचार बता रहे हैं। ऐसे नेताओं का कहना है कि सिद्धरामय्या भले ही देवेगौड़ा परिवार के पास सत्ता होने और कुमारस्वामी की कार्यशैली से खुश नहीं है लेकिन वे ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाएंगे जिससे राज्य में भाजपा से सत्ता पाने का मौका मिले।

ये भी पढ़ें

कुमारस्वामी की मुश्किलें बढ़ाएगा सिद्धरामय्या का विदेश प्रवास!

सिद्धू के एक अन्य करीबी नेता ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राुहल गांधी के काफी विश्वास पात्र हैं। सिद्धरामय्या यह कई मान चुके हैं कि वर्ष 2013 में राहुल ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। इस कारण सिद्धरामय्या किसी भी हालात में राुहल की इच्छा के खिलाफ कोई काम नहीं करेंगे। लिहाजा, सिद्धरामय्या के कारण सरकार गिरने का कोई खतरा नहीं है।

गठबंधन का फैसला आलाकमान का: सिद्धू
बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने सोमवार को कहा कि उनकी अध्यक्षत वाली समन्वय समिति का काम कांग्रेस और जद-एस के बीच बेहतर समन्वय बनाना है। बल्लारी में पत्रकारों से बातचीत में सिद्धरामय्या ने कहा कि जद-एस को समर्थन देने का फैसला कांग्रेस आलाकमान का था। सिद्धरामय्या ने कहा कि समिति में जद-एस के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ को शामिल करने के बारे में भी आलाकमान ही निर्णय लेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या समन्वय समिति की बैठक में फैसला होने पर वे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं, सिद्धरामय्या ने कहा कि समिति की बैठक में ऐसे मसलों पर चर्चा नहीं होती है।

ये भी पढ़ें

नोखा में रुकेगी बीकानेर एक्सप्रेस
Published on:
28 Aug 2018 08:05 pm
Also Read
View All