
नोखा में रुकेगी बीकानेर एक्सप्रेस
बेंगलूरु. यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर बाय वीकली एक्सप्रेस को नोखा स्टेशन पर 26 अगस्त से दो मिनिट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। द्वितीय श्रेणी स्लीपर जोड़ा : मैसूरु-वाराणसी-मैसूरु बाय वीकली एक्सप्रेस में 30 अगस्त से एक द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
जनसाधारण एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने यशवंतपुर-धनबाद के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस स्पेशल टे्रन का एक फेरा चलाना तय किया है। यह ट्रेन यशवंतपुर से सोमवार को रात 11.40 बजे रवाना हुई, जो गुरुवार को तड़के 3 बजे धनबाद पहुंचेगी।
बेंगलूरु से तिरुपति नई एयरपोर्ट बस सेवा शुरू
बेंगलूरु. राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार से कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तिरुपति तक एयरपोर्ट बस सेवा की शुरुआत की। निगम की ओर से तिरुपति के लिए ऐसी दो बसें सुबह दस बजे और रात्रि दस बजे संचालित की जाएंगी। ये बसें अपराह्न तीन और सुबह तीन बजे तिरुपति पहुंचेंगी। वापसी सेवाएं रात्रि नौ बजे और सुबह ग्यारह बजे प्रतिदिन संचालित होंगी जो क्रमश: हवाईअड्डे पर सुबह दो और चार बजे पहुंचेंगी। निगम ने ये सेवाएं वर्तमान में मैसूरु, मडिकेरी, कुंदापुर, मंगलूरु, कोयम्बटूर और सलेम के लिए संचालित सेवाओं के अतिरिक्त शुरू की हैं।
कुछ रेलगाडिय़ों का रेल मार्ग बदले
बेंगलूरु. रेल प्रशासन ने डोनिगल-येडेकुमेरी-कडगर वल्ली-श्रीबगिलु खंड में भूस्खलन होने से कुछ रेलगाडिय़ों का 31 अगस्त तक के लिए मार्ग बदला है तथा एक ट्रेन को निरस्त किया है। रेल प्रशासन के अनुसार केएसआर बेंगलूरु-कन्नुर कारवार-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस (16511/16513, 16512/16514, 16517/16523, 16518/16524) वाया तिरुपत्तुर, सालेम, इरोड, पलक्कड, सोरनुर होकर चलेगी। वहीं, कन्नुर कारवार-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस (16512/16514) को 28 अगस्त को निरस्त किया है।
नोटों की फोटो कॉपी के साथ महिला गिरफ्तार
मैसूरु. विद्यारण्यापुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर नोटों की छायाप्रतियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार ज्योति नगर निवासी गौरम्मा (40) विद्यारण्यापुर में फुटपाथ पर सब्जी बेचती है। उसके कब्जेे से पांच सौ रुपए के 10 नोट, दो सौ रुपए के 18 नोट और एक सौ रुपए के दो नोट कुल 8,800 रुपए के नोटों की छाया प्रतियां जब्त की है। जांंच से पता चला है कि गौरम्मा ने यह जाली नोट खलील नामक एक युवक से प्राप्त किए थे। पुलिस
Published on:
28 Aug 2018 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
